Hindi News
›
Delhi
›
Delhi NCR News
›
up election 2022 education economic status and involvement in crime of assembly seat candidates of Gautam Budh Nagar
{"_id":"61e7f804162c8c4ed3519bb5","slug":"up-election-2022-education-economic-status-and-involvement-in-crime-of-assembly-seat-candidates-of-gautam-budh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम बुद्ध नगर: जानिए कितने मालदार और शिक्षित हैं प्रत्याशी, राजनाथ के बेटे पंकज के पास नहीं कार, ऐसा है बाकियों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम बुद्ध नगर: जानिए कितने मालदार और शिक्षित हैं प्रत्याशी, राजनाथ के बेटे पंकज के पास नहीं कार, ऐसा है बाकियों का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 19 Jan 2022 05:11 PM IST
सार
गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रमुख दलों के सभी प्रत्याशी मालदार होने के साथ ही शिक्षित भी हैं। जानिए किस पार्टी का कौन सा नेता कितना शिक्षित और मालदार है...
गौतम बुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर मंगलवार को कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें प्रमुख दलों के सभी प्रत्याशी मालदार होने के साथ ही शिक्षित भी हैं। ऐसे में मतदाताओं के पास शिक्षित और मालदार जनप्रतिनिधि चुनने का मौका होगा। दादरी विधानसभा सीट से राजकुमार भाटी की शैक्षणिक योग्यता एलएलबी है। वो पत्रकारिता से भी जुड़े हैं। बसपा प्रत्याशी मनवीर भाटी एमए पास हैं। इनके पास करोड़ों रुपये की चल और अचल संपत्ति है। इन पर नौ आपराधिक केस भी दर्ज हैं। बसपा के ही प्रत्याशी कृपाराम शर्मा के पास भी दस करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वो एलएलबी पास है। नोएडा विधायक पंकज सिंह के पास करीब पांच करोड़ की अचल और चल संपत्ति है, लेकिन इनके पास अपनी कार नहीं है। उनके पास पीजीडीएम की डिग्री है। कांग्रेस प्रत्याशी दीपक भाटी चोटीवाला बीए एलएलबी पास हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज अवाना एमबीए पास हैं। इनके पास भी करोड़ों रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
राजकुमार भाटी
पार्टी
समाजवादी पार्ट
उम्र
57 वर्ष
शिक्षा
एलएलबी
वार्षिक आय
4.89 लाख
हाथ में नकदी
04 लाख (पत्नी व बेटी भी शामिल)
चल संपत्ति
967787 (पत्नी व बेटी भी शामिल)
अचल संपत्ति
9000000
ऋण
1472000
आपराधिक केस
03
कार
शून्य
पंकज सिंह
पार्टी
भाजपा
उम्र
43 वर्ष
शिक्षा
पीजीडीएम
वार्षिक आय
371140 (स्वयं) और 1896920 (पत्नी)
हाथ में नकदी
40000 व 45000 (पत्नी)
चल संपत्ति
24242482
अचल संपत्ति
23350000
ऋण
1200000 (पत्नी पर)
आपराधिक केस
शून्य
कार
कोई नहीं
हथियार
पत्नी के नाम रिवाल्वर व पिस्तौल
मनवीर भाटी
पार्टी
बसपा
उम्र
42 वर्ष
शिक्षा
एमए
वार्षिक आय
530150 और 434583 रुपये (पत्नी)
हाथ में नकदी
चार लाख रुपये (पत्नी भी शामिल)
चल संपत्ति
2930000 रुपये
अचल संपत्ति
33575000 रुपये
ऋण
शून्य
कार
कोई नहीं
आपराधिक केस
09
कृपा राम शर्मा
पार्टी
बसपा
उम्र
62 वर्ष
शिक्षा
एलएलबी
वार्षिक आय
532490 व 298070 रुपये (पत्नी)
हाथ में नकदी
121000 रुपये
चल संपत्ति
5951888 व 838071 रुपये (पत्नी)
अचल संपत्ति
54205000 व 84321000 रुपये (पत्नी)
ऋण
शून्य
आपराधिक केस
शून्य
कार
इनोवा
दीपक भाटी चोटीवाला
पार्टी
कांग्रेस
उम्र
40 वर्ष
शिक्षा
बीए एलएलबी
वार्षिक आय
725000 व 455650 रुपये (पत्नी)
हाथ में नकदी
40000 व 10000 रुपये (पत्नी)
चल संपत्ति
3448031 व 1310000 रुपये (पत्नी)
अचल संपत्ति
शून्य
कार
इनोवा
ऋण
1867055 व 144000 रुपये (पत्नी)
आपराधिक केस
एक
पंकज अवाना
पार्टी
आम आदमी पार्टी
उम्र
27 वर्ष
शिक्षा
एमबीए
वार्षिक आय
300363 रुपये
हाथ में नकदी
10000 व 8000 रुपये (पत्नी)
चल संपत्ति
4930000 व 2558000 रुपये (पत्नी)
अचल संपत्ति
4565000 रुपये
ऋण
1350000 रुपये
आपराधिक केस
शून्य
कार
फॉर्च्यूनर व लैंड रोवर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।