फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya commented on Samajwadi Party

यूपी: केशव बोले- मोदी को सांपनाथ, नागनाथ और नेवलानाथ भी नहीं रोक पाए थे  

Sat, 12 Feb 2022 01:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Feb 2022 01:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में सियासी पारा अपने चरम पर पहुंच चुका है और पार्टियां एक दूसरे पर तीखे बयानबाजी से बिल्कुल भी परहेज नहीं कर रही हैं। इसी क्रम में भापजा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर सपा पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
UP: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya commented on Samajwadi Party
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जलालाबाद विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी हरिप्रकाश वर्मा के समर्थन में काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल का बटन दबाने का मतलब है, गुंडा और अपराधी को जन्म देना। 

विज्ञापन


उनका कहा पहले चरण में साइकिल पंक्चर हो चुकी है। 58 सीटों में 50 पर कमल खिल रहा है। उन्होंने गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चुनाव में सपा-बसपा, रालोद एक हो गए थे। सबने ठान लिया था कि नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं बनने देंगे। पूरे देश में नरेंद्र मोदी रोको प्रतियोगिता चल रही थी। 
विज्ञापन


सांपनाथ, नागनाथ, नेवलानाथ एक हो जाने के बाद भी भाजपा का कमल खिलने से नहीं रोक पाए तो अब क्या रोक पाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा के शासन में जिस गाड़ी में साइकिल का झंडा, उसी गाड़ी में गुंडा बैठा। इसलिए भाजपा को वोट दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed