फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP bulandshahr two girls want lesbian marriage reach police station cops send them back

आठ साल से हैं एक-दूसरे की सहेलियां, शादी करने की गुहार लेकर पहुंच गईं थाने, देर रात तक हुआ हंगामा

Fri, 28 Aug 2020 04:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 28 Aug 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
UP bulandshahr two girls want lesbian marriage reach police station cops send them back
बुलंदशहर थाना - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर में पुलिस कार्यालय में गुरुवार दोपहर को 2 युवतियां एसएसपी के सामने पेश हुईं। इस इस दौरान उन्होंने एसएसपी संतोष कुमार सिंह को बताया कि वह दोनों पिछले 8 वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं।

विज्ञापन


इनमें से एक युवती नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी है, जबकि दूसरी युवती गुलावठी थाना क्षेत्र की निवासी है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। उन्होंने एसएसपी से कहा कि वह दोनों एक साथ रहकर जीवनयापन करना चाहती हैं।
विज्ञापन


वह कहीं और शादी नहीं करना चाहतीं। समलैंगिक विवाह करने की बात सामने आते ही एसएसपी ने दोनों युवतियों को नगर कोतवाली भिजवाया और उनके परिजनों को मामले की जानकारी दी। देर शाम दोनों के परिजन नगर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान परिजनों व पुलिस ने दोनों युवतियों को समझाया। जिसके बाद परिजन दोनों को अपने साथ घर ले गए। हालांकि इस बाबत परिजनों ने मीडिया के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed