फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP bulandshahr husband killed wife ran away family dispute is suspected reason

यूपीः पति ने पत्नी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पढ़ें क्या है मामला

Sat, 04 Jan 2020 01:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Jan 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
UP bulandshahr husband killed wife ran away family dispute is suspected reason
प्रतीकात्मक तस्वीर

बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र की जंक्शन रिपोर्टिंग चौकी के गांव सौंदा में गृह क्लेश के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात गांव सौंदा में ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद सभी ने इकट्ठा होकर गोली की आवाज की दिशा में रुख किया। जहां एक घर में सविता(35) पत्नी कुशल कुमार निवासी गांव सौंदा के शव को खून से लथपथ पड़ा देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से सविता और उसके पति कुशल में विवाद चल रहा था। जिसको लेकर सविता अपने पति से दूर रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की रात वह ससुराल आई थी। जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। मामले में चौकी प्रभारी शिवपाल सिंह ने बताया कि महिला की हत्या गृह क्लेश के चलते उसके पति ने छाती में गोली मारकर की है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed