फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP bulandshahr chc doctors big carelessness lock accident victim in hospital whole night

सड़क दुर्घटना में घायल को ताले में बंद कर अस्पताल से चले गए डॉक्टर, रातभर ढूंढते रहे परिजन

Sat, 30 Nov 2019 02:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 30 Nov 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
UP bulandshahr chc doctors big carelessness lock accident victim in hospital whole night
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र के मुनि सीएचसी से एक ऐसा लापरवाही का मामला सामने आ रहा है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल सीएचसी में एक घायल मरीज को ताले में बंद कर रात को चिकित्सक सीएचसी से चले गए थे और उसके परिजन रातभर भटकते रहे।

विज्ञापन


बुलंदशहर के खुर्जा के गांव नगला शेख निवासी कमल पुत्र राजकुमार शुक्रवार शाम अलीगढ़ से बाइक पर सवार होकर खुर्जा आ रहा था। रास्ते में अरनिया थाना क्षेत्र के गांव मुनि के निकट किसी वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी वहां पहुंच गए और चिकित्सकों से घायल के विषय में जानकारी ली।

जिस पर चिकित्सकों ने कमल के अस्पताल में नहीं होने की बात कहते हुए परिजनों को लौटा दिया। जिस कारण रात पर परिजन इधर-उधर भटकते रहे। शनिवार सुबह उन्हें मरीज मुनि सीएचसी पर ही मिला। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed