UP Board Result: छात्राओं ने फिर मारी बाजी, 89% के साथ अंजली शर्मा ने पूरे जिले में किया टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जहां कुल 72.43 फीसदी परिणाम रहा तो उससे आगे बढ़कर जिला गौतम बुद्ध नगर में 82.74 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
रविवार को आए परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारते हुए दनकौर के बिशंभर दयाल राममूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की अंजली ने 89 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया।
जेवर के श्रीराम मॉडल इंटर कॉलेज थोर की छात्रा चीनू छोक्कर 88.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं और इसी स्कूल के कृष्ण कुमार 88.6 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद की 12वीं परीक्षा का परिणाम दोपहर 12.30 बजे घोषित किया गया। परिणाम आते ही विद्यार्थियों ने upresults.nic.in पर लोड होते ही परिणाम देखना शुरू कर दिया। इस दौरान अधिकतर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
जिले में 16381 विद्यार्थियों ने परीक्षा फार्म भरा था। इनमें से 871 विद्यार्थी अनुपस्थित हुए और 15510 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 13555 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 1951 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। जबकि दो विद्यार्थियों का परिणाम अपूर्ण रहा है और दो विद्यार्थी का परीक्षाफल अभी वेटिंग में है।
लड़कों और लड़कियों के बीच जिले में कांटे की टक्कर के बाद लड़कियों 50.07 फीसदी ने मामूली अंतर लड़कों के 49.92 हिस्सेदारी से बाजी मारी। इनमें 6767 छात्र उत्तीर्ण हुए और 6788 छात्राएं जिले में उत्तीर्ण हुईं। जिले में प्रथम दस स्थानों पर 12 विद्यार्थियों में से छह छात्राएं और छह छात्र रहे।
जिले में टॉप टेन विद्यार्थी
रैंक नाम कॉलेज प्रतिशत
1. अंजली शर्मा बीडीआरडीएसवीएमआईसी दनकौर 89
2. चीनू छोक्कर श्रीराम मॉडल इंटर कॉलेज थोरा जेवर 88.8
3. कृष्ण कुमार श्रीराम मॉडल इंटर कॉलेज थोरा जेवर 88.6
4. शरद कुमार सिंह बीएस इंटर कॉलेज सदर सराय नोएडा 87.6
4. राम सिंह चौहान मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी 87.6
5. प्रियंका बिहारी लाल इंटर कॉलेज, दनकौर 87.4
6. अनुराधा शर्मा बीडीआरडीएसवीएमआईसी दनकौर 87
7. दिगंत पवन दीक्षित बिहारी लाल इंटर कॉलेज, दनकौर 86.8
8. अंजली मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज दादरी 86.4
9. राहुल सिंह एसआरएस एचआर सेकेंडरी बिलासपुर 86
9. राहुल सिंह आरकेपी एचएसएस सदरपुर कालोनी नोएडा 86
10. गीतांजलि इंटर कॉलेज बिसाहड़ा 85.8