फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP board result and ncr topper

यूपी बोर्ड रिजल्ट: मिलिए, एनसीआर के टॉपर्स से

Sun, 17 May 2015 04:12 PM IST
Updated Sun, 17 May 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
UP board result and ncr topper

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानि यूपी बोर्ड ने रविवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। जहां 10वीं की परीक्षा में कुल 83.77 प्रतिशत छात्र पास हुए वहीं 12वीं में 88.83 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट के रिजल्ट में गाजियाबाद शहर से अंशुमान चौरसिया ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। अंशुमान शहर के महर्षि दयानंद कॉलेज के छात्र हैं।
विज्ञापन


बड़ी बात ये है कि अंशुमान से पहले अभी तक गाजियाबाद के किसी भी छात्र को इतने अंक प्राप्त नहीं हुए थे। इस तरह अंशुमान ने शहर में अब तक सबसे ज्यादा नंबर पाने का कीर्तिमान भी गढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगर लड़कियों की बात करें तो शहर की रेखा त्यागी ने 500 में से 449 अंक हासिल कर सेकेंड टॉपर होने का गौरव पाया है। रेखा शहर के मोदी साइंस इंटर कॉलेज की छात्रा हैं।

वहीं कैलाशवती इंटर कॉलेज की अंजली रामप्रीत लाल ने 77.2 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा की टीएचए लिस्ट में टॉप किया है।

नोएडा में लड़कियों ने मारी बाजी

UP board result and ncr topper

दिल्ली से सटे गौतम बुद्घ नगर या नोएडा की बात की जाए तो यहां शहर की टॉपर की पोजीशन 12वीं की परीक्षा देने वाली रीना ने हासिल की है। रीना को 500 में से 460 अंक हासिल हुए हैं।

वहीं 10वीं की परीक्षा में गौतम बुद्घ नगर में 91.5%  अंक हासिल करने वाले चंदन कुमार ने भी शहर का नाम रोशन किया है। चंदन ने जिले में सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है।

चंदन नोएडा के संगत इंटर कॉलेज के छात्र हैं। शहर से अच्छी खबर ये है कि इस बार के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं के नतीजों में जहां शहर के 84.42% लड़के पास होने में सफल हुए हैं वहीं लड़कियों को नतीजा 93.89% रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed