यूपी बोर्ड रिजल्ट: 10वीं के जिला टॉपर रहे रोहन, लड़कियों ने दी है कड़ी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा में दनकौर के बिहारी लाल इंटर कॉलेज के छात्र रोहन कुमार सैनी ने कक्षा 10 में 92.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है।
दूसरे नंबर पर बिशंभर दयाल राम मूर्ति देवी सरस्वती विद्या मंदिर दनकौर के केशव कुमार और भगत सिंह इंटर कॉलेज मोहियापुर की रुचि यादव रही हैं। वहीं, जिले में कक्षा दस का परीक्षा परिणाम 81.51 प्रतिशत रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक पीके उपाध्याय ने बताया कि दोपहर 1 बजे कक्षा दस का परीक्षा परिणाम जारी हुआ। कुल 20741 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 16907 उत्तीर्ण हुए है। इनमें 8832 लड़के और 8075 लड़कियां हैं।
सफल छात्रों का प्रतिशत 81.51 रहा है। 1083 छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि, 179 पूर्ण रूप से परीक्षार्थी फेल हुए हैं। 2572 परीक्षार्थियों को परीक्षा परिणाम अपूर्ण हैं या कंपार्टमेंट आई हैं।
उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ 10 छात्रों की सूची जारी की गई है। इसमें एसडी इंटर कॉलेज नवादा के छात्र सचिन तीसरे नंबर पर हैं।
लड़कियों ने दी है लड़कों को टक्कर
कक्षा 12 की तरह दस में भी लड़कियों ने लड़कों को टक्कर दी है। हालांकि, लड़कों ने यहां बाजी मारी है। 52.23 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।
जबकि, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 47.76 रहा है। वहीं, अगर टॉप टेन सूची की बात करें तो उसमें कुल 16 परीक्षार्थी हैं। इनमें पांच लड़कियां हैं। बाकी लड़के हैं।
कक्षा दस के टॉप टेन छात्रों की सूची
क्रम नाम प्राप्तांक (प्रतिशत) स्कूल
1 रोहन कुमार सैनी 92.5 बिहारी लाल इंटर कॉलेज, दनकौर
2 केशव कुमार 90.3 बीडीआरडी, दनकौर
2 रूचि यादव 90.3 भगत सिंह इं.का. मोहियापुर
3 सचिन 89.83 एसडी इं.का. नवादा
4 उदित दूबे 89.16 आरके इं.का. सदरपुर
4 अमित 89.16 एसडी इं.का. नवादा
5 रोशनी मिश्रा 89 आरसी राजकीय इं.का. नोएडा
5 सचिन 89 एसडी इं.का. नवादा
6 कपिल 88.83 एसडी इं.का. नवादा
6 श्वेतांजलि 88.83 भगत सिंह इं.का. मोहियापुर
6 प्रिया 88.83 एनएस बालिका इं.का. साकीपुर
7 अनुभा नागर 88.66 संत विनोबा इं.का. वैदपुरा
8 प्रदीप 88.50 कृष्णा इं.का. गढ़ी चौखंड़ी
8 शुभम पटेल 88.5 भगत सिंह इं.का. मोहियापुर
9 शुभांकर झा 88.16 आरके इं.का. सदरपुर
10 अमित कुमार 88 अमीचंद इं.का. कासना