{"_id":"5b0957904f1c1b8a6e8b4b8d","slug":"up-bjp-mla-pankaj-singh-get-extortion-messages-on-whatsapp-delhi-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह के बेटे से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, एसटीएफ कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह के बेटे से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, एसटीएफ कर रही मामले की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते पंकज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी के विधायकों से रंगदारी मांगने को लेकर धमकी का सिलसिला थम नहीं आ रहा है। इसमें नोएडा के विधायक और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का भी नाम शामिल हो गया है। इनके व्हाट्सऐप पर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई है। जब इसकी शिकायत पुलिस से की गई तो मामले का खुलासा हुआ। वहीं, इस मामले की भी जांच एसटीएफ के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी में अब तक 24 से अधिक विधायकों को धमकी भरे मैसेज मिलने की बात सामने आई है। इसकी जांच करने के लिए एसआइटी गठित की गई है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसियां बिटक्वाइन के जरिये पेमेंट किए जाने की दिशा में भी जांच को आगे बढ़ा रही हैं। पाकिस्तान, अमेरिका सहित अन्य देशों के आइपी एड्रेस को लेकर भी छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जांच में पता चला है कि मैसेज भेजने वाला शख्स साइबर एक्सपर्ट है। यही वजह है कि वह लगातार तकनीक के सहारे पुलिस को चकमा देने में अब तक कामयाब है।
विज्ञापन
भाजपा के जिन विधायकों को धमकी भरे व्हाट्सऐप मैसेज और वीडियो कॉल आए हैं उनमें सीतापुर के महोली के शशांक त्रिवेदी, बुलंदशहर के डिबाई की अनीता लोधी, खीरी के मोहम्मदी के लोकेंद्र प्रताप, शाहजहांपुर के कटरा के वीर विक्रम, गोंडा के महनौन के विनय द्विवेदी, गोंडा के तरबगंज के प्रेम नारायण, बरेली के फरीदपुर के श्याम बिहारी, कानपुर के भोगनीपुर के विनोद कटिया, कुशीनगर के रजनीकांत मनी त्रिपाठी, लखनऊ के नीरज बोरा, बाराबंकी के सकेंद्र वर्मा, जालौन के कल्पी के नरेंद्र सिंह और हरदोई के गोपामऊ के श्याम प्रकाश शामिल हैं।