{"_id":"4fc6486b307334cdd06848bcbbb63e0a","slug":"up-bihar-police-running-behind-couples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार प्रेमी जोड़ों के पीछे दौड़ रही यूपी-बिहार पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार प्रेमी जोड़ों के पीछे दौड़ रही यूपी-बिहार पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sun, 14 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से भागे प्रेमी जोड़ों की तलाश में यूपी और बिहार की पुलिस एक एक-दूसरे राज्यों के चक्कर लगा रही हैं। करीब दस दिन पहले घर वालों से छिप कर भागलपुर से आए युवक-युवती को खोजते हुए बिहार की पुलिस ग्रेटर नोएडा पहुंची है। पुलिस ने दोनो को उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं दो दिन पहले ग्रेटर नोएडा से गायब हुई लड़की की तलाश में कासना कोतवाली पुलिस बिहार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, जिला भागलपुर से करीब 10 दिन पहले परिजनों से छिपकर आए युवक-युवती ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा वन में रह रहे थे। बिहार पुलिस के काफी प्रयासों के बाद दोनो का पता लग पाया है। फोन कॉल के माध्यम से इनकी लोकेशन नोएडा-ग्रेटर नोएडा की मिली, जिसके बाद बिहार पुलिस ने कासना कोतवाली पुलिस की मदद से प्रेमी जोड़े को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
युवक और युवती के मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद दोनों के परिजन थाने पहुंचकर अपने-अपने बच्चों को घर ले गए। पुलिस का कहना है कि युवक और युवती एक ही गांव के है।
विज्ञापन
वहीं एक दूसरा मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा टू से गायब युवती का है। बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय एक युवती काम करने के लिए सेक्टर के घरों में गई थी। युवती के जाने से पहले घर पर रखे मोबाइल पर एक फोन आया था।
इसके बाद वह घर से निकली थी जो वापस नही लौटी है। युवती के पिता ने फोन करने वाले पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है जबकि पुलिस का मानना है कि युवती अपने प्रेमी संग गई है। पुलिस के मुताबिक, युवती को बुलाने के लिए जिस नंबर से फोन आया था उसकी लोकेशन बिहार की मिल रही है। शक के आधार पर पुलिस टीम बिहार पहुंच चुकी है।