{"_id":"56c63b9d393041dcf3666bfab8fe748e","slug":"up-bhawan-ceiling-plaster-fell-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः सरकारी गेस्ट हाउस यूपी भवन में हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः सरकारी गेस्ट हाउस यूपी भवन में हादसा
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Aug 2014 03:53 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सरदार पटेल रोड स्थित यूपी भवन की छत का प्लास्तर शुक्रवार रात टूट कर गिर गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वहां मौजूद लोग सहम गए।
विज्ञापन
यूपी भवन राजधानी में उत्तर प्रदेश का सरकारी गेस्ट हाउस है जहां पर जनप्रतिनिधि व बड़े सरकारी अधिकारी आकर ठहरते हैं। यहां प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी भी बैठते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यूपी भवन में शुक्रवार रात करीब आठ बजे लिफ्ट व शौचालय के बीच बनी गैलरी की छत का प्लास्तर गिर गया। उस समय दो-तीन लोग लिफ्ट के पास खड़े थे।
विज्ञापन
प्लास्तर का हिस्सा आठ फुट लंबा व दो-ढाई फुट चौड़ा था। गिरा प्लास्तर का हिस्सा इतना मोटा था कि लैंटर के सरिये दिखाई देने लगे।
घटना में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस व दमकल विभाग के पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके।