{"_id":"5bb23f744eaef04fc5454ab9d7f2af3b","slug":"up-beats-noida-11-in-santosh-trophy-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतोष ट्राफी कैंप: यूपी ने नोएडा-11 को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतोष ट्राफी कैंप: यूपी ने नोएडा-11 को हराया
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 20 Jan 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोष ट्रॉफी कैंप में शनिवार को आयोजित प्रदर्शनी मुकाबले में यूपी फुटबॉल टीम ने नोएडा इलेवन को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
दरअसल, डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से संतोष ट्रॉफी में चयन के लिए धूममानिकपुर स्थित नोएडा फिजिकल एजुकेशन कॉलेज में कैंप चल रहा है।
इसके चलते शनिवार को सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में यूपी संतोष ट्रॉफी टीम और नोएडा इलेवन के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया।
मैच में यूपी की टीम ने दबदबा बनाए रखा और ताबड़तोड़ तीन गोल दागे, जिनसे विपक्षी टीम पूरे मैच में उभर नहीं सकी। यूपी की ओर से मोहम्मद हसन, सुमित और वीरू ने गोल किए।
नोएडा इलेवन की ओर से केवल एक गोल प्रवीण चिकारा ने किया। डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव वाजिद अली ने बताया कि सोमवार को अंडर-19 वर्ग की नोएडा ब्लू का मुकाबला यूपी संतोष ट्रॉफी की टीम से होगा।
विज्ञापन