फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP beat the battle of Railways won the Ranji.

यूपी को हरा रेलवे ने जीता रणजी का रण

Mon, 19 Oct 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 19 Oct 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
UP beat the battle of Railways won the Ranji.
नेहरू स्टेडियम में चल रहे रणजी मैच में रेलवे के गेंदबाजों की आंधी में यूपी के धुरंधर बह गए। रेलवे ने मेजबान यूपी को 282 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


दूसरी पारी में मैच के हीरो रहे अनुरीत सिंह ने पांच विकेट लेकर यूपी की हार सुनिश्चित कर दी। अनुरीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

रेलवे ने यूपी को 58 रनों पर ढेर कर दिया। अनुरीत के अलावा केके उपाध्याय ने चार और रंजीत माली ने एक विकेट लिया।

लगातार दो मैच में मिली हार के बाद रेलवे की टीम ने जबरदस्त वापसी की। चौथे दिन रेलवे की टीम ने दूसरी पाली में तीन विकेट पर 155 रन से आगे खेलना शुरू किया।

रेलवे की टीम ने चार विकेट पर 229 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। लीड के रन मिलाकर रेलवे ने यूपी को 340 रन का टारगेट दिया। यूपी ने रणनीति बदलते हुए ओपनिंग में तन्मय के साथ एकलव्य द्विवेदी को उतारा।
विज्ञापन


यह प्रयोग व्यर्थ गया। पूरी टीम 42 ओवरों में 58 रन पर ऑल आउट हो गई। समापन समारोह में जीडीए सचिव रविंद्र गोडबोले ने मैन ऑफ द मैच अनुरीत सिंह को 21 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। यहां जीसीए अध्यक्ष राकेश मिश्रा, सचिव मनोज माकड़ और चेयरमैन उमेश चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को साबित करना लक्ष्य
रेलवे के गेंदबाज अनुरीत सिंह ने यूपी के खिलाफ मैच में दोनों पालियों में आठ विकेट लिए। जीत के बाद अनुरीत ने कहा कि यूपी के खिलाफ जीत की नींव बल्लेबाजों ने रखी।

अच्छा टारगेट और हार्ड पिच पर अटेकिंग गेंदबाजी की रणनीति कामयाब रही। सही लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की बदौलत विकेट मिले। अभी पहला लक्ष्य रणजी के बाकी मैचों में खुद को साबित करना है।


जीत ओवरऑल प्रदर्शन से मिली
रेलवे के कोच हरविंदर सिंह ने कहा कि दौ मैच में हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की।  शानदार विकेट पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया। गुजरात के खिलाफ मैच में यही प्रदर्शन दोहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed