फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP assembly elections congress candidate list 2022 Pankhuri Pathak will contest assembly elections from Noida

यूपी कांग्रेस की पहली सूची जारी: पंखुड़ी पाठक नोएडा से लड़ेंगी चुनाव, यहां देखिए 125 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Thu, 13 Jan 2022 01:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 13 Jan 2022 01:23 PM IST
सार

यूपी की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया गया है, देखें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन
UP assembly elections congress candidate list 2022 Pankhuri Pathak will contest assembly elections from Noida
pankhuri pathak

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। यह 125 उम्मीदवारों की सूची है जिसमें बड़ा प्रतिशत महिलाओं का है। इसमें समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुईं पंखुड़ी पाठक का भी नाम है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट दी है। टिकट मिलने पर पंखुड़ी पाठक ने प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मैं लड़की हूं, एक लड़की की मां हूँ। मेरा यह संघर्ष भारत की सभी लड़कियों को समर्पित है। मुझे नोएडा से प्रत्याशी बनाने के लिए धन्यवाद प्रियंका दीदी।

विज्ञापन

आशा सिंह समेत सलमान खुर्शीद की पत्नी समेत इन तमाम महिलाओं को मिला टिकट

उन्नाव से आशा सिंह को टिकट मिला है। चित्रकूट के मानिकपुर 237 विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बाराती लाल पांडेय हैं। कांग्रेस ने इन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। 2019 उपचुनाव में भी मानिकपुर से टिकट दिया था। लगभग 10 हजार वोट पाई थी और हार गई थी। 

सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को फर्रूखाबाद से टिकट दिया गया है। कानपुर के बिल्हौर से उषा रानी कोरी को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।  मेरठ में हस्तिनापुर से अर्चना गौतम और किठौर से बबीता गुर्जर को टिकट दिया है।


प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची नया संदेश है। 40% महिलाओं को रख 40% युवाओं को भी रखा गया। हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। महिलाओं में जो टिकट दिए थे उसमें कुछ पत्रकार है कुछ अभिनेत्री हैं।

समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल हैं जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है। अपनी सूची से हम संदेश देना चाहते हैं कि राजनीति का असली मकसद सेवा है। यह काफी हद तक बदल चुका है, लेकिन हम इस मकसद को वापस लाना चाहते हैं।


देखें 125 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट  

क्रम -- विधानसभा सीट -- प्रत्याशी
 

1. नजीबाबाद -- हाजी मोहम्मद सलीम अंसारी।
2. नगीना -- हेनरीता राजीव सिंह।
3. नेहतौर -- मीनाक्षी सिंह।
4. मुरादाबाद ग्रामीण -- मोहम्मद नदीम।
5. मुरादाबार नगर -- मोहम्म रिजवान कुरैशी।
6. असमोली -- हाजी मरघूब आलम।
7. संभल -- निदा अहमद।
8.  स्वार -- हैदर अली खान।
9. चमरौआ --  यूसुफ अली यूसुफ।
10. बिलासपुर -- संजय कपूर।
11. रामपुर -- काजिम अली खान।
12. धनौरा -- समर पाल सिंह।
13. अमरोहा -- सलीम खान।
14. हस्तिनापुर -- अर्चना गौतम।
15. किठौर -- बबिता गुर्जर।
16. छपरौली -- यूनुस चौधरी।
17. लोनी -- यामीन मलिक।
18. मुरादनगर -- बिजेंद्र यादव।
19. गाजियाबाद -- सुशांत गोयल।
20. गढ़मुक्तेश्वर -- आभा चौधरी।
21. नोएडा -- पंखुड़ी पाठक।
22. दादरी -- दीपक भाटी चोटीवाला।
23. जेवर -- मनोज चौधरी।
24. बरौली -- गौरंग देव चौहान।
25. अतरौली -- धर्मेंद्र कुमार।
26. कोल -- विवेक बंसल।
27. अलीगढ़ -- मोहम्मद सलमान इम्तियाज।
28. गोर्द्घन --  दीपक चौधरी।
29. मथुरा -- प्रदीप माथुर।
30. बलदेव -- विनेश कुमार संवल वाल्मीकि।
31. एम्मादपुर -- शिवानी सिंह बघेल।
32. आगरा दक्षिण -- अनुज शर्मा।
33. आगरा उत्तर -- विनोद कुमार बंसल।
34. आगरा देहात -- उपेंद्र सिंह।
35. खैरागढ़ -- रामनाथ सिकरवार।
36. फतेहाबाद -- होतम सिंह निषाद।
37. बाह -- मनोज दीक्षित।
38. टुंडला -- योगेश दिवाकर।
39. जसराना -- विजय नाथ सिंह वर्मा।
40. शिकोहाबाद -- शशि शर्मा।
41. सिरसागंज -- प्रतिमा पाल।
42. एटा -- गुंजन मिश्रा।
43. मैनपुरी -- विनीता शाक्य।
44. करहल -- ज्ञानवती यादव।
45. बिसौली -- प्रज्ञा यशोदा।
46. बदायूं -- रजिनी सिंह।
47. बहेरी -- संतोष भारती।
48. मीरगंज -- मोहम्मद इलियास।
49. बरेली कैंट -- सुप्रिया अरोन।
50. आंवला -- ओमवीर यादव।
51. बरखेरा -- हरप्रीत सिंह छब्बा।
52. पूरनपुर -- ईश्वर दयाल पासवान।
53. जलालाबाद -- गुरमीत सिंह।
54. तिहार -- रजनीश कुमार गुप्ता।
55. पवायां -- अनुज कुमारी।
56. ददरौली -- तनवीर सफदर।
57. सहारनपुर -- पूरन पांडेय।
58. मोहम्मदी -- रितु सिंह।
59. सीतापुर -- शमीना शफीक।
60. बांगरमऊ -- आरती वाजपेयी।
61. बिसवां -- अभिनव भार्गव।
62. मोहान -- मधु रावत।
63. उन्नाव -- आशा सिंह।
64. बख्शी का तालाब -- ललन कुमार।
65. सरोजनी नगर -- रुद्र दमन सिंह।
66. लखनऊ मध्य -- सदफ जफर।
67. लखनऊ कैंट -- दिलप्रीत सिंह।
68. मोहनलालगंज -- ममता चौधरी।
69. बछरावां -- सुशील पासी।
70. तिलोई -- प्रदीप सिंघल।
71. सलोन -- अर्जुन पासी।
72. जगदीशपुर -- विजय पासी।
73. कादीपुर -- निकलेश सरोज।
74. फर्रुखाबाद -- लुईस खुर्शीद।
75. औरैया -- सरिता दोहरे।
76. बिल्हौर -- ऊषा रानी कोरी।
77. आर्य नगर -- प्रमोद कुमार जायसवाल।
78. किदवई नगर -- अजय कपूर।
79. कानपुर कैंट -- सोहैल अख्तर अंसारी।
80. महाराजपुर -- कनिष्का पांडेय।
81. कालपी -- उमाकांती।
82. ओरई -- उर्मिला सोनकर खाबरी।
83. महोबा -- सागर सिंह।
84. मानिकपुर -- रंजना भरतियाल पांडेय।
85. हुसैनगंज -- शिवाकांत तिवारी।
86. रामपुर खास -- आराधना मिश्रा मोना।
87. बाबागंज -- बीना रानी।
88. प्रतापगढ़ -- नीरज त्रिपाठी।
89. मंझनपुर -- अरुण कुमार विद्यार्थी।
90. फाफामऊ -- दुर्गेश पांडेय।
91. इलाहाबाद उत्तर -- अनुग्रह नारायण सिंह।
92. इलाहाबाद दक्षिण -- अल्पना निषाद।
93. बारा -- मंजू संत।
94. राम नगर -- ज्ञानेश शुक्ला।
95. जैदपुर -- तनुज पूनिया।
96. दरियाबाद -- चित्रा वर्मा।
97. हैदरगढ़ -- निर्मला चौधरी।
98. उतरौला -- धीरेंद्र प्रताप सिंह।
99. गोंडा -- रमा कश्यप।
100. डुमरियागंज -- कांती पांडेय।
101. हरैया -- लबोनी सिंह।
102. रुदौली -- बसंत चौधरी।
103. फरेंदा -- वीरेंद्र चौधरी।
104. महाराजगंज -- आलोक प्रसाद।
105. पनियारा -- शारदेंदु कुमार पांडेय।
106. खजनी -- रजनी देवी।
107. पडरौना -- मनीष जायसवाल।
108. तमकुही राज -- अजय कुमार लल्लू।
109. रुद्रपुर -- अखिलेश प्रताप सिंह।
110. रामपुर कारखाना -- शेहला अहरारी।
111. भाटपर रानी -- केशव चंद यादव।
112. बरहज -- रामजी गिरी।
113. सगरी -- राणा खातून।
114. आजमगढ़ -- प्रवीण कुमार सिंह।
115. निजामाबाद --  अनिल कुमार यादव।
116. मेहनगर -- निर्मला भारती।
117. मधुबन -- अमरेश चंद्र पांडेय।
118. मोहम्मदाबाद गोहना -- बनवारी लाल।
119. जखनियां -- सुनील राम।
120. गाजीपुर -- लौटनराम निषाद।
121. सकलडीह -- देवेंद्र प्रताप सिंह।
122. पिंडरा -- अजय राय।
123. रोहनियां -- राजेश्वर पटेल।
124. छानबे -- भगवती प्रसाद चौधरी।
125. ओबरा -- राम राज गोंड।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed