फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP arms was supplied in NCR gang arrested in delhi

यूपी के हथियार एनसीआर में करता था सप्लाई, गिरफ्तार

Wed, 19 Dec 2018 11:51 PM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
UP arms was supplied in NCR gang arrested in delhi
सांकेतिक तस्वीर

ख्याला थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को हथियार मुहैया करवाने वाले गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से चार पिस्टल और 15 कारतूस बरामद किए हैं। उसके पास से एक चोरी की स्कूटी भी मिली है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से दो मामले सुलझाने का दावा किया है। हथियार यूपी की अलग-अलग जगहों से लाए जाते थे।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान रघुवीर नगर निवासी हीरा सिंह (34) के रूप में हुई। हीरा पर पहले से छेड़छाड़ और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


दिल्ली व एनसीआर में बदमाशों को हथियार मुहैया करवाने वाले बदमाशों की जांच के दौरान ख्याला थाना पुलिस को हीरा गैंग के बारे में जानकारी मिली। ख्याला थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गैंग के बदमाशों पर निगरानी शुरू की। सोमवार को हीरा के केशोपुर रिंग रोड पर आने की जानकारी मिली। चोरी की स्कूटी से आए हीरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को चार पिस्टल और 15 कारतूस मिले। उसके पास से मिली स्कूटी राजौरी गार्डन इलाके से चुराई गई थी। हीरा ने पूछताछ में बताया कि उसके गैंग में अर्जुन, विशाल और मनप्रीत शामिल हैं। बदमाशों की मांग के अनुसार अर्जुन उत्तर प्रदेश की अलग-अलग जगहों से हथियार लेकर दिल्ली आता है और फिर हीरा विशाल और मनप्रीत के साथ हथियार का सप्लाई करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed