{"_id":"659d16e4779113ceee09c5a6","slug":"unveiling-of-51-feet-high-statue-of-hanuman-ji-in-delhi-on-the-day-of-ram-lala-s-life-dedication-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली में हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति बनकर तैयार, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन होगा अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली में हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति बनकर तैयार, राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन होगा अनावरण
Tue, 09 Jan 2024 03:20 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 09 Jan 2024 03:20 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति
- फोटो : एएनआई
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी में भी मंदिर समितियों ने अपने यहां भी उसी दिन मूर्ति का अनावरण करने की योजना बनाई है। इस कड़ी में दो मंदिरों ने अपनेे मंदिर में मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की है। लिहाजा अन्य मंदिरों की ओर से भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
राजधानी की गीता कालोनी में भगवान हनुमान की 51 फीट ऊंची मूर्ति का निर्माण किया गया और इस मूर्ति को तैयार करने के मामले में अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर समिति ने 22 जनवरी को अयोेध्या में होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन ही हनुमान मूर्ति का अनावरण करने का निर्णय लिया है। मूर्ति के एक कंधे पर भगवान राम और दूसरी कंधे पर लक्ष्मण की मूर्ति है और हनुमान दोनों हाथों से उन्हें पकड़े हुए है।
विज्ञापन
दूसरी ओर असोला स्थित शनिधाम में भी 22 जनवरी को ही भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यहां पर भगवान राम का अलग मंदिर बनाया गया है। मंदिर में भगवान राम के साथ सीता, लक्ष्मण, भरत व हनुमान की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। मंदिर के प्रबंधकों ने 22 जनवरी को मूर्ति स्थापित करने की पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान मंदिर में अयोध्या का कार्यक्रम भी दिखाया जाएगा और पूजा पाठ भी की जाएगी। इसके अलावा मंदिर को रोेशनी से जगमग किया जाएगा।
विज्ञापन