फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Untreated injuries in a road accident, notice to AIIMS.

जख्मी बच्ची का इलाज न करने पर एम्स को नोटिस

Sun, 30 Aug 2015 09:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Aug 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
Untreated injuries in a road accident, notice to AIIMS.
राजधानी दिल्ली में एक सड़क हादसे में घायल बच्ची का एक के बाद एक बड़े अस्पतालों द्वारा इलाज से इनकार करने के मामले में मानवाधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


लापरवाही और ज्यादती के परिणामस्वरूप हुई मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव, एम्स निदेशक और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


यह घटना 12 अगस्त की है। मीडिया में छपी खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए आयोग ने इसे गंभीर करार देते हुए मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन बताया है। आयोग ने सभी को दो हफ्ते के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक अस्पताल से दूसरे तक दौड़ते रहे परिजन

Untreated injuries in a road accident, notice to AIIMS.

12 अगस्त को दोपहर दो बजे दक्षिणी दिल्ली के रंगपुरी इलाके में एक ट्रक ने आठ वर्षीय नेहा को कुचल दिया था। उसके चाचा उसे सफदरजंग अस्पताल ले गए।

वहां से उसे एम्स भेजा गया और वहां से फिर उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। गौर करने वाली बात यह है कि पुलिसकर्मी के साथ में होने के बावजूद ट्रॉमा सेंटर ने बच्ची का इलाज करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद एक बार फिर से पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया गया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों से बात भी की। इसी दौरान चाचा की गोद में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

चाचा प्रदीप का आरोप है बच्ची की स्थिति गंभीर थी लेकिन किसी ने भी उसकी जांच तक करने की जहमत नहीं उठाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed