फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Until the dark night rotates in auto, and then raped her.

अधेंरा होने तक ऑटो में घुमाता रहा और फिर किया रेप

Mon, 01 Jun 2015 11:36 PM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 01 Jun 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Until the dark night rotates in auto, and then raped her.

दक्षिण-पूर्व जिले के अमर कॉलोनी में सेरोगेट मदर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ऑटो चालक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था।

विज्ञापन


जब महिला बेहोश हो गई तो उसे पार्क में ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
 
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 30 वर्षीय महिला ईस्ट ऑफ कैलाश में रहती है। पति साउदी अरब में काम करता है। महिला किराये पर कोख देने का काम करती है।

विज्ञापन


वह शनिवार शाम किराये पर कोख लेने वाले शख्स के पास ग्रीन पार्क जा रही थी। उसने इस्कॉन टेंपल से ग्रीन पार्क जाने के लिए ऑटो लिया। ऑटो चालक उसे सीएनजी भरवाने के बहाने नेहरू प्लेस ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत पार्क में लेकर गया

Until the dark night rotates in auto, and then raped her.

यहां पर ऑटो चालक ने सीएनजी भरने तक महिला को कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कहा। महिला ने उससे कोल्ड ड्रिंक लेकर पी ली। अमर कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे ज्यादा नशा हो गया।

इसके बाद ऑटो चालक उसे घुमाता रहा। अंधेरा होने के बाद ऑटो चालक उसे सफदरजंग अस्पताल व आईएनए के बीच स्थित एक पार्क में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

उसे रविवार रात करीब ढाई बजे होश आया। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला के अनुसार ऑटो चालक ज्वेलरी व नगदी भी लूटकर ले गया।

मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। महिला ने ऑटो का आखिरी चार डिजिट का नंबर नोट किया है। उस आधार पर पुलिस ऑटो चालक की तलाश कर रही है। सोमवार शाम तक ऑटो चालक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed