फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unrequited love was in the girl's brother killed

एकतरफा प्यार में की थी लड़की के भाई की हत्या

Tue, 05 May 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 May 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Unrequited love was in the girl's brother killed

सागरपुर इलाके में गत 29 अप्रैल को मासूम को अगवा कर हत्या करने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने घटना के आरोप में मृतक की बहन से एकतरफा प्यार करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लाखन (18) के रूप में हुई है। कुछ दिनों पहले लाखन लड़की के घर में ही किराये पर रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि 28 अप्रैल को सागरपुर निवासी धर्मेंद्र ने अपने 12 साल के भतीजे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच 29 अप्रैल को मासूम का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक की बहन की कुछ समय पहले लाखन नामक एक युवक से दोस्ती थी, लेकिन लाखन को सही न पाकर उसने दोस्ती ठुकरा दी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने मासूम की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने कहा कि बदला लेने की नीयत से उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed