फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unrequited love was a teacher in a knife killed 12 days earlier, died today

एकतरफा प्यार में 12 दिन पहले 12 बार मारा था चाकू, आज मौत

Tue, 31 Jan 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Unrequited love was a teacher in a knife killed 12 days earlier, died today
यही है वो सनकी आशिक जिसने एकतरफा प्रेम में एक युवती को चाकुओं से गोद डाला था। - फोटो : अमर उजाला

नजफगढ़ इलाके में सनकी आशिक की बर्बरता का शिकार युवती की सोमवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर 18 जनवरी को युवती पर चाकू से दर्जन भर वार किए थे। उसके बाद से उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। नजफगढ़ थाना पुलिस ने इस मामले में अब हत्या की धारा को भी जोड़ दिया है। आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर सुरक्षा देने की मांग की। 

विज्ञापन



गौरतलब है कि गत 18 जनवरी को धर्मपुरा में रहने वाली शिक्षिका युवती पर अमित और उसके भाई वसंत (19) ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों ने पेट में ऐसे वार किए जिससे युवती की एक किडनी निकल गई। डॉक्टरों ने युवती को बचाने के लिए उसकी एक किडनी निकाल दी थी। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन



युवती का शव घर आने के बाद गमगीन परिजन और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोग शव को नीचे नहीं उतारने दिया। परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई व परिवार को सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। उनलोगों का कहना है कि आरोपी का पिता दिल्ली पुलिस में है। वह मामले में दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। मौके पर एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया था। पुलिस अधिकारी परिवार वालों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed