फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unregistered JCB hits Bullet rider; rider critically injured.

Delhi NCR News: बिना नंबर की जेसीबी ने बुलेट सवार को मारी टक्कर, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन



पलवल।
राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बंचारी गांव में तेज रफ्तार और बिना नंबर प्लेट की पीली जेसीबी ने बुलेट सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका फरीदाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर मुंडकटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। बांसवा गांव निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा मनीष 15 सितंबर की दोपहर अपनी बुलेट बाइक पर पलवल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बंचारी स्थित जेबीएम कंपनी के पास पहुंचा, तभी गलत दिशा से आ रही जेसीबी ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मनीष को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से उसे पहले सरकारी अस्पताल होडल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित पिता ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जेसीबी पर आगे-पीछे कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं लिखा मिला। बेटे के इलाज में व्यस्त रहने के कारण पिता तुरंत थाने नहीं पहुंच सके थे और उपचार के बाद थाने आकर लिखित शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट सौंपी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed