{"_id":"5d4580418ebc3e6cdb2e97c5","slug":"unnao-rape-case-tis-hazari-court-issued-production-warrant-against-accused-kuldeep-sengar-and-shashi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव दुष्कर्म मामला: कोर्ट ने आरोपी सेंगर और शशि के नाम वारंट जारी, 5 अगस्त को पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव दुष्कर्म मामला: कोर्ट ने आरोपी सेंगर और शशि के नाम वारंट जारी, 5 अगस्त को पेशी
Sat, 03 Aug 2019 06:11 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 03 Aug 2019 06:11 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उन्नाव दुष्कर्म मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथी शशि सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों के जेल में बंद होने को लेकर पैदा हुई भ्रम की बात के मद्देनजर आरोपियों को 5 अगस्त को पेश करने के आदेश दिए हैं।
जिला न्यायाधीश दिनेश शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुलदीप सिंह सेंगर और उसके साथी शशि सिंह को पांच अगस्त तक अदालत में पेश किया जाए और दोनों अभियुक्ति की वर्तमान स्थिति बताई जाए।
साथ ही अदालत ने मामले में अन्य आरोपियों को 6 अगस्त को अदालत में पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी किया है। इस मामले में अदालत अगली सुनवाई पांच जून सोमवार को करेगी।
विज्ञापन
यह मामला 4 जून, 2017 को भाजपा से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा उनके आवास पर नाबालिग लड़की के दुष्कर्म से जुड़ा है। सेंगर वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद है। वहीं सेंगर के साथी शशि सिंह पर कथित आरोप है कि उसने लड़की को लालच देकर सेंगर के घर तक पहुंचाया था।

उल्लेखनीय है कि पीड़िता के पिता की कथित तौर पर 2018 में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। हाल ही में 28 जुलाई को उन्नाव में हुए हादसे में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत को लेकर भी सेंगर के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अगस्त को इस केस से संबंधित मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने के आदेश दिया था। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को एक सप्ताह के भीतर 28 जुलाई को हुई दुर्घटना से संबंधित जांच और 45 दिनों में दुष्कर्म मामले की जांच पूरा करने का आदेश दिया था।