{"_id":"5f75e10b0ca886453d091d9e","slug":"unlock-5-status-quo-in-delhi-more-relaxation-for-weekly-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 5.0 : दिल्ली में 31 अक्तूबर तक बनी रहेगी यथास्थिति, हर निगम जोन में दो साप्ताहिक बाजारों को अनुमति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 5.0 : दिल्ली में 31 अक्तूबर तक बनी रहेगी यथास्थिति, हर निगम जोन में दो साप्ताहिक बाजारों को अनुमति
Thu, 01 Oct 2020 07:30 PM IST
Mohit Mudgal
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 01 Oct 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने अनलॉक 5.0 में राजधानी में सभी गतिविधियों पर 31 अक्तूबर तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्णय किया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बुधवार रात में जारी एक आदेश में मुख्य सचिव विजय देव ने कहा कि हर नगर निगम जोन में दो साप्ताहिक बाजारों को अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में सभी सामाजिक, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम के साथ ही अधिक लोगों वाले अन्य कार्यक्रम एवं सभाएं निषिद्ध रहेंगी। इसमें कहा गया है कि विवाह संबंधी कार्यक्रमों में अधिकतम 50 व्यक्ति और अंतिम संस्कार एवं उसके बाद के संस्कारों में अधिकतम 20 व्यक्तियों को इजाजत होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन के बाहर और गतिविधियों को इजाजत देने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसमें 15 अक्तूबर से सिनेमाघरों, थिएटर और मल्टीप्लेक्स को उनकी 50 प्रतिशत तक बैठने की क्षमता के साथ खोलना शामिल है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 15 अक्तूबर के बाद स्कूलों और कोचिंग संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने और कुछ शर्तों के साथ 100 लोगों की सीमा से अधिक वाले सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक समारोहों की अनुमति देने का निर्णय करने का अधिकार दिया है।
विज्ञापन