फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unknown Vehicle crushed a bike driver in Ghaziabad

गाजियाबाद में दो हादसों में तीन लोगों की मौत

Fri, 24 May 2019 07:07 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 24 May 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Unknown Vehicle crushed a bike driver in Ghaziabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
गाजियाबाद जिले में दो हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक बाइक सवार कोषागार कर्मी को एक अज्ञात वाहन ने रौंदा दिया। जानकारी के मुताबिक बाइककर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा, ट्रॉनिका सिटी पुश्ता मार्ग पर हुआ। कासिम विहार कॉलोनी के सामने बृहस्पतिवार रात किसी वाहन ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मुकेश (40) परिवार के साथ रहते थे। वह गांधीनगर में ही एक फैक्ट्री में काम करते थे। उनके बेटे नितेश कुमार ने बताया कि पिता सीलमपुर में ही रहने वाले अपने दोस्त नरेंद्र कुमार (40) के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से लोनी गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनी के रामपार्क विस्तार कॉलोनी में नरेंद्र की बहन दीपा रहती है। बहन से मिलकर रात में ही दोनों बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। बाइक पिता मुकेश चला रहे थे। कासिम विहार कालोनी के पास तेज रफ्तार किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।


टक्कर इतनी तेज थी कि वह कई फीट दूर जाकर गिरे। बताया गया कि हादसा होते ही चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल नरेंद्र और मुकेश को दिल्ली केजीटीबी अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। ट्रॉनिका सिटी एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed