{"_id":"5fcca5db8ebc3ecfc46033a7","slug":"unknown-people-asks-for-rs-100-and-beats-up-the-man-for-denying","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: रास्ते में मिले युवकों ने मांगे 100 रुपये, नहीं देने पर पीट-पीटकर किया अधमरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: रास्ते में मिले युवकों ने मांगे 100 रुपये, नहीं देने पर पीट-पीटकर किया अधमरा
Sun, 06 Dec 2020 03:05 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 06 Dec 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
नई दिल्ली के महेंद्र पार्क इलाके में 100 रुपये नहीं देने पर तीन युवकों ने एक शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जहांगीरपुरी निवासी धर्मवीर (48) साप्ताहिक बाजार में कपड़े की दुकान लगाता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह दूध लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोका।
विज्ञापन
एक युवक उसके पास आया और 100 रुपये मांगे। रुपये नहीं होने की बात कहते ही तीनों आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। धर्मवीर ने किसी तरह से पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन