फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Universities to partner in formulating public policy models: Vijender Gupta

सार्वजनिक नीति के मॉडल तैयार करने में भागीदार बनने विश्वविद्यालय: विजेंद्र गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल शिक्षा देने तक सीमित न रहें, बल्कि सार्वजनिक नीति और सतत जीवनशैली के प्रभावी मॉडल तैयार करने में सक्रिय भागीदार बनें। अच्छे कानूनों और नीतियों के लिए विश्वसनीय शोध, तथ्य और जमीनी प्रमाण जरूरी हैं। विश्वविद्यालयों को यह ज्ञान विधायिकाओं और सरकारों तक पहुंचाना चाहिए। विजेंद्र गुप्ता शनिवार को फरीदाबाद स्थित मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज में वाइस चांसलर्स कॉन्क्लेव-2026 के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। इस वर्ष कॉन्क्लेव की थीम ‘ग्रीन कैंपस : सतत और लचीले भविष्य के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों को सशक्त बनाना’ है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती गर्मी, प्रदूषित हवा, स्मॉग, अचानक आने वाली बाढ़, यमुना की स्थिति और भूजल स्तर में गिरावट गंभीर चिंता का विषय हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed