फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   United Hospital will open the first female police

संयुक्त चिकित्सालय में खुलेगी पहली महिला पुलिस चौकी

Wed, 02 Mar 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 02 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
United Hospital will open the first female police

शहर में महिला थाने की तरह अब पहली महिला पुलिस चौकी बनने वाली है। यह पुलिस चौकी संयुक्त जिला अस्पताल में बनेगी। शासन के निर्देश पर यह चौकी बनाई जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी पर एक महिला सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल को शुरुआत में तैनाती दी जाएगी।

महिला पुलिसकर्मी 24 घंटे इस चौकी पर मौजूद रहेंगी। अस्पताल परिसर में चौकी होने से सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी, मोबाइल चोरी जैसी शिकायतें कई बार महिला मरीज करती हैं।
विज्ञापन


महिला पुलिसकर्मी समय समय पर वार्ड में जाकर भी गश्त करेंगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

डॉक्टरों को भी मिलेगी मदद

अस्पताल में महिला पुलिस चौकी बनने से मरीजों के साथ साथ डॉक्टरों को भी मदद मिलेगी। डॉक्टरों का कहना है कि कई बार मरीज जरा सी बात पर झगड़ा करने लगते हैं, अस्पताल में शोर मचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के वक्त इस तरह का मामला होने पर ज्यादा परेशानी होती थी, महिला पुलिसकर्मी को बुलाना पड़ता था।

लापरवाही बरतने पर भी होगी त्वरित कार्रवाई

दो दिन पहले एक नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए छह घंटे इंतजार करना पड़ा था। डॉक्टरों ने सीएमएस के रिटायरमेंट की पार्टी खत्म होने के बाद मेडिकल किया था।

मामले की शिकायत डीएम और सीएमओ से की गई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की शिकायत पर भी त्वरित कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed