यूनिटेक बिल्डर्स के MD संजय चंद्रा दो दिन की पुलिस रिमांड पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिटेक बिल्डर्स मालिक संजय चंद्रा और उनके भाई अजय चंद्रा को वित्तीय गड़बड़ियों के चलते दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी शनिवार सुबह ही हुई। उन्हें दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था।
दोनों भाइयों को शनिवार दोपहर 2 बजे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने संजय चंद्रा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
#UPDATE: Unitech MD Sanjay Chandra sent to 2-day Police remand, he was arrested by Economic Offences Wing
— ANI (@ANI_news) April 1, 2017विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने यूनिटेक बायर्स की शिकायत पर पहले ही संजय चंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।गौरतलब है कि चंद्रा ग्रेटर नोएडा के उन बायर्स को धोखा देने का आरोप है जिन्होंने वहां यूनिटेक के फ्लैट्स खरीदे थे। बायर्स का आरोप है कि यूनिटेक ने समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया और ना ही ब्याज समेत उनका पैसा वापस लौटाया।
91 निवेशकों ने 35 करोड़ लगाए पर मिला कुछ नहीं
संजय चंद्रा पर यह भी आरोप है कि उन्होंने अपने क्लायंट्स के पैसे लेकर एक शेल कंपनी बनाई और उसे लॉन्डर कर विदेश में लगा दिया। पुलिस के अनुसार 91 लोगों ने यूनिटेक के प्रोजेक्ट 35 करोड़ रुपए निवेश किए थे लेकिन उन्हें कभी फ्लैट्स नहीं मिले।
इस केस की जांच ट्रायल कोर्ट की निगरानी में चल रही है। निवेशकों ने दिल्ली हाई कोर्ट में भी अर्जी लगाई है। बता दें कि दिल्ली की अदालत ने जनवरी में चंद्रा और अन्य प्रमोटर्स के लिए 1 दिन की न्यायिक हिरासत की सजा सुनाई थी।