{"_id":"62edd0a9697735315209d8cf","slug":"unique-love-story-of-elderly-couple-in-operation-theater","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ऑपरेशन थियेटर में बुजुर्ग दंपती की अनोखी प्रेम कहानी, दिव्यांग पति-पत्नी ने एक साथ कराई सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ऑपरेशन थियेटर में बुजुर्ग दंपती की अनोखी प्रेम कहानी, दिव्यांग पति-पत्नी ने एक साथ कराई सर्जरी
Sat, 06 Aug 2022 07:54 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 06 Aug 2022 07:54 AM IST
सार
दिल्ली के द्वारका स्थित आकाश अस्पताल में बुजुर्ग दंपती के घुटनों की प्रत्यारोपण सर्जरी एक साथ की गई। चिकित्सकों ने उन्हें अलग-अलग सर्जरी कराने का सुझाव दिया, परंतु दंपती तैयार नहीं हुआ, क्योंकि वह अलग नहीं होना चाहते थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग दंपती की बेपनाह मुहब्बत ऑपरेशन थियेटर में भी कम नहीं हुई। साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाले इस जोड़े के अनोखे प्रेम को देखकर हर कोई हैरान है। करीब नौ साल से घुटनों में परेशानी के कारण दोनों चलने-फिरने में अक्षम हो गए। व्हीलचेयर ही उनका सहारा थी, लेकिन वह फैसला कर चुके थे कि सुख हो या दुख, एक साथ रहेंगे और एक साथ चलेंगे। दोनों ने एक साथ सर्जरी कराई और एक साथ पैरों पर खड़े हुए।
विज्ञापन
दिल्ली के द्वारका स्थित आकाश अस्पताल में बुजुर्ग दंपती के घुटनों की प्रत्यारोपण सर्जरी एक साथ की गई। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, 2020 में अविनाश और शशि ने दिल्ली के डॉक्टरों से सलाह मांगी थी। चिकित्सकों ने उन्हें अलग-अलग सर्जरी कराने का सुझाव दिया, परंतु दंपती तैयार नहीं हुआ, क्योंकि वह अलग नहीं होना चाहते थे। उनका मानना था कि अगर दोनों में से कोई एक इलाज कराता है तो दूसरा उसके बिना नहीं रह पाएगा। वह एक-दूसरे का सहारा हैं।
विज्ञापन
डॉ. आशीष चौधरी ने बताया कि यह एक बहुत ही दिलचस्प और मुश्किल था। इसके बाद दोनों का एक ही समय पर ऑपरेशन करने की योजना बनाई गई। एक ही सपोर्ट स्टाफ के साथ दंपती के लिए अस्पताल में अलग कमरे की व्यवस्था की गई, ताकि वह अपना सुख-दुख बांट सकें।
विज्ञापन