फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union minster harsh vardhan says delhi should get minimum relaxation delhi allow opening of government office

हर्षवर्धन बोले- दिल्ली में मिले कम से कम छूट...केजरीवाल ने दी कई तरह की ढील

Mon, 04 May 2020 02:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 04 May 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
Union minster harsh vardhan says delhi should get minimum relaxation delhi allow opening of government office
डॉ. हर्ष वर्धन और सीएम केजरीवाल - फोटो : एएनआई

आज से देशभर में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। ऐसे में जोन के लिहाज से इसमें ढील दी जा रही है। वहीं दिल्ली जैसा राज्य जो पूरी तरह से रेड जोन में आता है, राज्य सरकार ने लॉकडाउन में कई तरह ढील दी है। यहां आज सुबह से शराब की दुकानें खुलीं तो निर्माण कार्य भी शुरू हुए हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से जब इस बारे में पूछा तो उनकी राय राज्य सरकार से थोड़ी अलग रही।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने दिल्ली जैसे राज्य में जहां आए दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं, वहां कम से कम ढील देने की वकालत की। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि, 'मेरी व्यक्तिगत राय है कि लॉकडाउन 3.0 के अंदर दिल्ली जैसी जगह पर कम से कम छूट दी जानी चाहिए। गृह मंत्रालय ने विस्तार से गाइडलाइन्स जारी की हैं फिर भी राज्य अपनी स्थिति के हिसाब से निर्धारित कर सकते हैं कि किस गाइडलाइन को किस मात्रा में उपयोग करना है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आज दिल्ली सरकार ने अपने सरकारी कार्यायलय खोलने की अनुमित दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली सचिवालय में पहली कैबिनेट बैठक की।

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन-3 का खाका पेश किया। आज से अगले 14 दिन तक दिल्ली इसी फार्मूले पर चलेगी। केजरीवाल का मानना है कि दिल्ली सरकार लॉकडाउन खोलने को तैयार है, लेकिन केंद्र सरकार ने पूरी दिल्ली को रेड जोन में डाल दिया है। उन्होंने रविवार को कहा था कि लंबे समय तक लॉकडाउन का पालन नहीं हो सकता, क्योंकि अर्थव्यवस्था संकट में है। उन्होंने राजस्व में नुकसान का आंकड़ा भी पेश किया था। 


बहरहाल, केंद्र सरकार ने जिन गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दी है वह सारी दिल्ली में सोमवार से शुरू हो जाएंगी। उन्होंने विस्तार से उन सेवाओं का जिक्र किया जिन्हें शुरू किया जा रहा है और जिन पर पाबंदी होगी। हालांकि, कंटेनमेंट जोन में किसी तरह की गतिविधि की इजाजत नहीं होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed