फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   union minister vijay goel demands reservation for Delhiite in dda housing scheme

खेल मंत्री ने DDA की हाउसिंग स्कीम पर उठाए सवाल, मांगा दिल्ली वासियों के लिए रिजर्वेशन

Sat, 08 Jul 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Jul 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
union minister vijay goel demands reservation for Delhiite in dda housing scheme
केंद्रीय मंत्री विजय गोयल

केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने डीडीए की रिहायशी फ्लैट/प्लॉट आवंटन नीति पर सवाल उठाते उसकी तुरंत समीक्षा करने पर जोर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने डीडीए की रिहायशी योजनाओं में दिल्ली निवासियों को आरक्षण देने की वकालत की। इस संबंध में उन्होंने उपराज्यपाल अनिल बैजल का दरवाजा खटखटाया है।      

विज्ञापन


विजय गोयल ने डीडीए की मौजूदा आवंटन नीति के तहत फ्लैट/प्लॉट के आवंटन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आवेदन मंगाए जाते हैं। ऐसा करते समय दिल्ली में पहले से रह रहे लोगों का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। फ्लैट/प्लॉट ऐसे ही व्यक्ति को दिए जाने चाहिए जो कम से कम तीन साल से दिल्ली में रह रहा हो या यहां काम कर रहा हो। अगर इस नीति को पूरी तरह लागू करने में कोई कठिनाई हो तो 20 प्रतिशत फ्लैट/ प्लॉट बाहरी लोगों को दिए जा सकते हैं।       
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के मध्य और निम्न आय वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा के लिए डीडीए की रिहायशी संपत्तियों की आवंटन नीति की समीक्षा अनिवार्य है। अमीर लोग तो निजी बिल्डरों से भी संपत्ति खरीद सकते हैं, लेकिन घर का सपना साकार करने के लिए इन वर्गों के लोग पूरी तरह डीडीए पर ही निर्भर करते हैं क्योंकि यही एकमात्र संस्था है जो उचित कीमत पर घर उपलब्ध करवाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में फिलहाल 30-40 लाख लोग अपने घर की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। लेकिन डीडीए की अनुचित आवंटन नीति के कारण ज्यादातर फ्लैट/प्लॉट ऐसे लोगों को दे दिए जाते हैं जो दिल्ली में रहते ही नहीं और जिनका मकसद इसके जरिए सिर्फ पैसा कमाना होता है। 

क्या है डीडीए की हाउसिंग स्कीम?

union minister vijay goel demands reservation for Delhiite in dda housing scheme
DDA flats

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की हाउसिंग स्कीम के तहत 12 हजार फ्लैट्स बिकने के लिए तैयार हैं। ये स्कीम 30 जून को लॉन्च हो गई है। इसके तहत सबसे सस्ते फ्लैट की कीमत साढ़े सात लाख रुपये होगी। सबसे महंगा फ्लैट 1.45 करोड़ रुपये का होगा। एलआईजी की रजिस्ट्रेशन फीस एक लाख और एमआईजी व एचआईजी की दो लाख रुपये रखी गई है। 

आवेदन पत्र दस बैंकों से मिलेंगे। इसमें एक्सिस बैंक, यस बैंक, आईडीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई व केनरा बैंक शामिल हैं।

सभी फ्लैटों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ा गया है। इतने फ्लैटों के लिए आवदेन करनेवाला अगर पीएम आवास योजना का लाभ लेना चाहेगा तो वह इसके लिए आवेदन कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed