{"_id":"5c047165bdec2241d2001d39","slug":"union-minister-giriraj-singh-raised-issue-of-ram-mandir-in-ghaziabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण के बहाने उठा राम मंदिर का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरिराज सिंह बोले- जनसंख्या नियंत्रण के बहाने उठा राम मंदिर का मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 03 Dec 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
गिरिराज सिंह संबोधित करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर गाजियाबाद के राजनगर रामलीला मैदान में रविवार को आयोजित महासभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंच से राम मंदिर का मुद्दा उठाया और हिंदुत्व पर जमकर बोले। उन्होंने बुलंदशहर में तब्लीगी इज्तिमा के आयोजन से लेकर नेहरू के शासन काल पर भी हमला बोला।
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में गिरिराज ने कहा कि तब्लीगी इज्तिमा में पाकिस्तान को चाहने वाले लोग एकत्र हो रहे हैं। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि नेहरू के कारण ही देश की यह दुर्दशा हुई।
आजादी के बाद सरदार पटेल पीएम होते तो सूरत कुछ और होती। कश्मीर में हजरत बल दरगाह से हजरत साहब के बाल गायब होने पर देश में भूचाल आ गया था, सत्ता हिल गई थी और उसी के बाद वहां से हिंदू भगाए गए।
विज्ञापन
अयोध्या में दो बार राम मंदिर की खुदाई की गई, लेकिन किसी के चेहरे पर शिकन तक नहीं आई। लोग अध्यादेश का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब समय आ गया है कि हिंदुओं को अपना पुरुषार्थ जगाना होगा।

सिंह ने कहा कि चीन का क्षेत्रफल हम से तीन गुना है और वहां प्रति मिनट 11 बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन हमारे यहां उससे तीन गुना। कार्यक्रम में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की भी मांग उठी।
कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग, महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद सरस्वती, लोनी व साहिबाबाद के विधायक और मेयर भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग, महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद सरस्वती, लोनी व साहिबाबाद के विधायक और मेयर भी मौजूद थे।