फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Home Minister Amit Shah held a meeting with state BJP core committee

Delhi Election: कोर कमेटी के साथ गृह मंत्री शाह ने की बैठक, भाजपा ने 21 सदस्यों वाली चुनाव समिति की घोषणा की

Wed, 18 Dec 2024 09:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Dec 2024 09:05 PM IST
सार

गठित की गई समिति अपने स्तर पर मजबूत दावेदारों के नाम की सूची तैयार कर आला कमान को सौंपेगी। इसमें तीन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं और एक पदेन सदस्य शामिल है।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah held a meeting with state BJP core committee
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

जल्द ही भाजपा अपने प्रत्याशियों को भी चुनावी मैदान में उतारने का एलान करेगी। इसके लिए 21 सदस्यों वाली चुनाव समिति की घोषणा की गई है। जिसमें तीन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं और एक पदेन सदस्य शामिल है। ये समिति अपने स्तर पर मजबूत दावेदारों के नाम की सूची तैयार कर आला कमान को सौंपेगी। सदस्यों की सूची में आधे दर्जन से अधिक ऐसे सदस्य भी है जो खुद मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की दावेदारी अपने विधानसभा में कर रहे है।

विज्ञापन

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख रणनीति बनाने में जुटी है। इसी बीच चुनाव समिति का भी ऐलान किया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी हुई। जहां विपक्षी पार्टियों की रणनीति के साथ ही मजबूत दावेदारों पर चर्चा की गई। कोर कमेटी ने दिल्ली की राजनीतिक हालात से गृह मंत्री को अवगत किया। आम आदमी पार्टी के चुनावी रणनीति और मुफ्त की योजनाओं के बारे में भी बताया। आला कमान की तरफ से दिल्ली फतह को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ने का निर्देश कोर कमेटी के सदस्यों को दिया गया। बैठक में संकल्प पत्र और भावी रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जिस चुनाव समिति की घोषणा की गई उसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी, समेत सभी सांसद शामिल है। इस कमेटी में कांग्रेस पार्टी से भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, मनजिंदर सिंह सिरसा सदस्य के तौर पर शामिल हैं। इनके अलावा दुष्यंत गौतम, विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय शामिल हैं। खास भूमिका में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा रहेंगे। इनके अलावा प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल, राजा इकबाल है। पदेन सदस्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा। चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, सह प्रभारी अतुल गर्ग, राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर नाम विशेष सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों के अनुसार यह कमेटी उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगी। यह कमेटी हर विधानसभा से दो-तीन उम्मीदवारों की दावेदारी के साथ सूची तैयार करेगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ इस सूची पर चर्चा होगी और मजबूत दावेदारों का सर्वे के अनुसार मिलान किया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। हालांकि इस कवायद में अभी वक्त लगेगा। इसी महीने के आखिरी सप्ताह में प्रत्याशियों की सूची आ सकती है। चुनाव समिति के अलावा पहली बार नैरेटिव कमेटी का भी गठन किया है। इसकी संयोजक बांसुरी स्वराज को बनाया गया है। यह कमेटी भाजपा के पक्ष में नैरेटिव सेट करेगी ताकि आम आदमी पार्टी के चुनावी एजेंडे को उसी के अंदाज में जवाब दे सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed