फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Home Minister Amit Shah and Delhi CM Arvind Kejriwal visit COVID Care Centre at Radha Soami Beas

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया 10 हजार बिस्तरों वाले राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर का दौरा

Sat, 27 Jun 2020 06:17 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 27 Jun 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah and Delhi CM Arvind Kejriwal visit COVID Care Centre at Radha Soami Beas
गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर का दौरा - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को छतरपुर में राधा स्वामी ब्यास कोविड केयर सेंटर का दौरा किया।

विज्ञापन

 
 गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शाह ने अपनी यात्रा के दौरान केंद्र में चल रही तैयारियों की जायजा लिया। छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केंद्र में दो हिस्से होंगे। एक हिस्से में ऐसे मरीजों का इलाज किया जाएगा जिनमें लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केंद्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केन्द्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य करेगी। दिल्ली में अब तक लगभग 80 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है।


आईटीबीपी के महानिदेशक ने भी किया था दौरा 
दिल्ली के छतरपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के परिसर में कोरोना के मरीजों के लिए 10 हजार बेड की क्षमता का कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। शुक्रवार को इसे 2000 बेड के साथ शुरू कर दिया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के महानिदेशक एसएस देसवाल ने सेंटर का दौरा किया और जवानों व डॉक्टरों से मरीजों के लिए किए गए इंतजामों पर चर्चा की। 

देसवाल ने कहा कि आईटीबीपी ने बीते 4 महीनों में एक अच्छा अनुभव प्राप्त किया है। शुरू में जवानों ने छावला में एक कोविड क्वारंटीन सेंटर और फिर नोएडा में 200 बेड के अस्पताल को काफी अच्छे ढंग से संभाला। आईटीबीपी की मेडिकल टीम इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद करती रहेंगी। सुरक्षा बल और सशस्त्र पुलिस बल सभी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed