फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Home Minister Amit Shah addressed huge public meeting in Delhi

Delhi: 'केजरीवाल ने कोई वादा नहीं पूरा किया... इसलिए 50% से अधिक विधायकों ने छोड़ी पार्टी', AAP पर शाह का हमला

Mon, 03 Feb 2025 04:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क,नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 03 Feb 2025 04:47 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री कहा अमित शाह ने कि 10 वर्षों तक केजरीवाल और उनके चट्टे-बट्टों ने दिल्ली को भ्रष्टाचार, कूड़ा-कचरा, जहरीला पानी, तुष्टिकरण और धोखा ही दिया है। 
 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah addressed huge public meeting in Delhi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आम आदमी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय गृह मंत्री कहा अमित शाह ने कि 10 वर्षों तक केजरीवाल और उनके चट्टे-बट्टों ने दिल्ली को भ्रष्टाचार, कूड़ा-कचरा, जहरीला पानी, तुष्टिकरण और धोखा ही दिया है।

विज्ञापन


शाह ने कहा, कनेक्टिविटी के नाम पर ऐसी सड़कें दीं कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क, ये पता ही नहीं चलता। पाइप के माध्यम से ये प्रदूषित पानी भेजने का काम कर रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर 65,000 फर्जी टेस्ट कराने का घोटाला इन्होंने किया। बारिश में बिजवासन तो छोड़िए, बल्कि आधी दिल्ली तालाब बन जाती है। केजरीवाल ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया, इसलिए आज आप के 50% से ज्यादा विधायक इन्हें छोड़ चुके हैं। केजरीवाल जी, आपके यहां ये भगदड़ क्यों मची है?'

विज्ञापन

'केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैं'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'आज मैं नई दिल्ली वालों की ओर से आपको बताने आया हूं कि वहां केजरीवाल स्वयं चुनाव हार रहे हैं। दिल्ली की जनता इस झूठे व्यक्ति को जान गई है। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान केजरीवाल कहा था कि हम राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे, लेकिन इन्होंने पार्टी बनाई।  इन्होंने कहा था कि हम गाड़ी नहीं लेंगे, लेकिन गाड़ी ली, इन्होंने कहा था कि सिक्योरिटी नहीं लेंगे, लेकिन सिक्योरिटी ली, इन्होंने कहा था कि बंगला नहीं लेंगे, लेकिन इन्होंने अपने लिए 52 करोड़ रुपये का 50 हजार गज का शीश महल बना लिया।'

'बड़े मियां-छोटे मियां दोनों शराब घोटाले में जेल गए'

शाह ने कहा, 'केजरीवाल ने घोटालों की भरमार कर दी। हजारों करोड़ का शराब घोटाला किया और मंदिर, स्कूल, गुरुद्वारे के पास शराब की दुकानें खोल दी। 28,400 करोड़ का जल बोर्ड का घोटाला किया, 4,500 करोड़ का DTC बस घोटाला किया, 1,300 करोड़ का क्लासरूम घोटाला किया। 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला किया और 65,000 नकली टेस्ट का घोटाला किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़कर आए केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए और बड़े मियां-छोटे मियां दोनों शराब घोटाले में जेल गए।'

विज्ञापन

'हरियाणा वालों का अपमान कर रहे हैं केजरीवाल'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'इन्होंने अभी-अभी एक पाप किया है। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार यमुना जी के पानी में जहर घोल रही है। केजरीवाल तो खुद को हरियाणा का बेटा कहते थे, लेकिन अब इन्होंने हरियाणा का अपमान किया है। ये स्वयं पानी को शुद्ध नहीं कर पाए, इसलिए हरियाणा पर आरोप लगा रहे हैं और हरियाणा वालों का अपमान कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed