फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Union Home Minister also had to change the route

...तो केंद्रीय गृहमंत्री को भी बदलना पड़ा रूट

Wed, 01 Apr 2015 02:34 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Apr 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister also had to change the route

आए दिन सड़कों पर खराब हो रही डीटीसी की बसें दिल्ली के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी बस केबीच सड़क पर खराब होने केकारण अपना रूट बदलना पड़ा। खास बात ये कि सड़कों पर खराब होने वाली बसों को जल्दी से हटाया भी नहीं जाता है। दिल्ली ट्रैफिक  पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। इसको लेकर डीटीसी अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


विशेष पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मुक्तेश चंदर ने डीटीसी अधिकारियों लिखे पत्र में कहा है कि 24 मार्च को राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 31 के सामने डीटीसी की लो फ्लोर बस बीच सड़क पर खराब हो गई थी। इसके चलते मदर टेरेसा क्रेसेंट रोड पर लंबा जाम लग गया। बस को सड़क से हटाने के लिए डीटीसी को शाम 4.15 सूचना दे दी गई।
विज्ञापन


करीब साढ़े चार घंटे बाद मौके से ठीक करने के उसे बाद हटाया गया। यही बस विपरीत कैरिज्वे पर भी खराब हो गई थी। इसके चलते लगे जाम के कारण केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कोअपना रूट बदलना पड़ा। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2015 के शुरुआती तीन महीने में करीब 136 बसें बीच सड़क पर खराब हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण उक्त जगहों पर भयंकर जाम लगा। पत्र में उन्होंने कहा है कि बस सड़क पर खराब हो जाती हैं तो उसे तुरंत मौके से हटाया जाए, ताकि जाम जैसी स्थिति पैदा न हो। इसकेअलावा, ट्रैफिक पुलिस ने डीसीपी को एक और पत्र लिखा है। इसमें डीटीसी ड्राइवरों को लेन में बस चलाने के लिए कहा गया है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लेन ड्राइविंग करने वाले लोगों केखिलाफ 23 फरवरी से अभियान चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed