{"_id":"5b41abe64f1c1b92468b53b6","slug":"union-health-minister-jp-nadda-inaugurated-skill-lab-in-delhi-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एम्स में केंद्रीय मंत्री नड्डा ने किया स्किल लैब का उद्घाटन, डॉक्टर करेंगे डेमो पर प्रैक्टिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एम्स में केंद्रीय मंत्री नड्डा ने किया स्किल लैब का उद्घाटन, डॉक्टर करेंगे डेमो पर प्रैक्टिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार देश के सभी एम्स में डॉक्टरों को नया तोहफा देने जा रही है। इसकी शुरुआत दिल्ली एम्स से शनिवार को हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने स्किल लैब का उद्घाटन किया। इस लैब के जरिये डॉक्टर ऑपरेशन से पहले डेमो पर प्रैक्टिस कर सकेंगे। गौरतलब है कि अक्सर नए डॉक्टरों और नर्सों पर इंजेक्शन या कैनुला ठीक ढंग से न लगाने के मामले सामने आते रहे हैं। खुद एम्स की बीते वर्ष सामने आई एक स्टडी के अनुसार, ज्यादातर डॉक्टर रक्तचाप जांचते वक्त नियमों का ध्यान नहीं रखते।
विज्ञापन
इस दौरान जेपी नड्डा ने बताया कि स्किल सेंटर नए डॉक्टरों को प्रोसिजर सिखाने में खासा मददगार होगा। कॉलेजों में इस तरह की व्यावहारिक ट्रेनिंग लगातार कम होती जा रही है। यह एमबीबीएस के उन छात्रों के लिए काफी मददगार होगा, जिन्हें नई नियुक्ति के दौरान जीवन रक्षक प्रोसिजर करने पड़ते हैं। यहां स्टीमुलेशन के जरिए छात्रों को बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी। विषय के वीडियो माड्यूल से एम्स के अलावा दूरदराज के इलाकों में भी छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत दक्ष स्किल लैब और दक्षता कार्यक्रम के माध्यम से इन सेंटरों को बना रही है। आने वाले दिनों में यह ई-लर्निंग अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा होगा, जिसे बाद में अन्य एम्स में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन