फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   union education ministry informs 85 percent teachers gets first jab of vaccine soon 100 percent will be vaccinated

कोरोना: 85 फीसदी शिक्षकों को टीके की पहली डोज लगी, शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

Fri, 03 Sep 2021 10:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Sep 2021 10:31 AM IST
सार

शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द शिक्षकों को टीकाकरण का कार्यक्रम पूरा हो ताकि स्कूल सामान्य रूप से चलने लगें।

विज्ञापन
union education ministry informs 85 percent teachers gets first jab of vaccine soon 100 percent will be vaccinated
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश भर के 85 फीसदी शिक्षकों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। शिक्षा मंत्रालय को राज्यों ने यह  जानकारी दी है। शिक्षा मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि सितंबर से अक्तूबर तक शिक्षकों समेत अन्य स्टाफ का सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमने राज्यों को दो करोड़ वैक्सीन सिर्फ शिक्षकों और स्कूल केअन्य स्टाफ के लिए उपलब्ध करवाई गई है। स्कूली शिक्षकों के 85 फीसदी वैक्सीन का काम पूरा हो चुका है। हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द स्कूल सामान्य तरीके से चलें।
विज्ञापन


हालांकि उससे पहले शिक्षकों और अन्य स्टाफ को सुरक्षा देने के लिए वैक्सीन की दोनों डोज दी जाए। हम शिक्षकों और अन्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए बोला है, लेकिन जबरदस्ती किसी के साथ नहीं है। हमें उम्मीद है कि स्वेच्छा से सभी शिक्षक वैक्सीन जरूर लगवाएंगे। जिससे उनका परिवार व स्कूल के बच्चे सुरक्षित रहें।  जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षकों के वैक्सीन का  रिकार्ड रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की वैक्सीन के बाद सामान्य होंगे शैक्षणिक हालात:
अधिकतर राज्य सरकारों ने स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन एक से दो महीने में जब 12 साल से अधिक आयु वाले बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हो जाएगी, तब स्कूल और कॉलेजों में शैक्षणिक कार्य ऑफलाइन तरीके से सामान्य हालात में हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed