फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Underworld don chhota rajan shifted to tihar jail from aiims delhi

दिल्ली: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को एम्स अस्पताल से मिली छुट्टी, तिहाड़ हुआ शिफ्ट

Sun, 01 Aug 2021 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 01 Aug 2021 10:21 AM IST
सार

मंगलवार को छोटा राजन ने जेल कर्मचारियों को पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। जेल के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी तबीयत ठीक नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे एम्स में रेफर कर दिया था।

विज्ञापन
Underworld don chhota rajan shifted to tihar jail from aiims delhi
छोटा राजन

विस्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। मंगलवार को उसे पेट दर्द की शिकायत होने के बाद एम्स में भर्ती करवाया गया था। जेल अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे जेल में लाया गया। अब उसकी तबीयत पूरी तरह से ठीक है।

विज्ञापन


मंगलवार को छोटा राजन ने जेल कर्मचारियों को पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। जेल के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी तबीयत ठीक नहीं होने पर डॉक्टरों ने उसे एम्स में रेफर कर दिया था। जहां इलाज के बाद 61 वर्षीय छोटा राजन को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बताया कि छोटा राजन अब जेल में है। अप्रैल माह में छोटा राजन को जेल में कोरोना हो गया था। उसे एम्स में भर्ती करवाया गया था। तबीयत ठीक होने के बाद वह वापस जेल नंबर दो के हाई सिक्योरिटी सेल में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उसने पेट दर्द की शिकायत की। डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना के बाद मरीजों में कुछ दिक्कतें आती है। हो सकता है कि छोटा राजन को इनकी वजह से ही पेट में दर्द की शिकायत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed