Delhi: मंडोली जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जता रही नशीला पदार्थ खाने का शक
जेल अधिकारी ने बताया कि गोकलपुरी में एक चोरी के मामले में मुस्तकीम मंडोली जेल नंबर-13 में बंद था। दो जून को वह अपने बैरक में अचेत पड़ा मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के मंडोली जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी जेल में नशीला पदार्थ खा रहा था, इसी दौरान तीन कैदियों ने उसकी पिटाई कर दी। जेल कर्मियों ने उसे अचेत हालात में इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। हर्ष विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। मामले की न्यायिक जांच भी की जा रही है। मृतक की शिनाख्त मुस्तकीम के रूप में हुई है।
जेल अधिकारी ने बताया कि गोकलपुरी में एक चोरी के मामले में मुस्तकीम मंडोली जेल नंबर-13 में बंद था। दो जून को वह अपने बैरक में अचेत पड़ा मिला। जेल कर्मियों ने उसे जेल के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां तबियत बिगड़ने पर उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोप है कि जेल में वह नशीला पदार्थ खा रहा था। तभी तीन कैदियों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके चलते उसकी मौत हुई है। हालांकि जेल अधिकारियों ने मारपीट से इंकार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को जीटीबी अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से विचाराधीन कैदी के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पुलिस ने उसका विसरा भी जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को पता चल पाएगा।