{"_id":"586285c04f1c1b8940eec798","slug":"understood-bomb-instead-of-lighter-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइटर को बम समझ लिया, मेट्रो स्टेशन 28 पर मच गई अफरातफरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइटर को बम समझ लिया, मेट्रो स्टेशन 28 पर मच गई अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
जांच के लिए मेट्रो स्टेशन 28 पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बम होने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। मेट्रो प्रशासन भी सकते में आ गया। मेट्रो अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस बल के साथ बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। जांच के दौरान पाया गया कि स्वचलित सीढ़ियों पर पड़ी वस्तु बम नहीं बल्कि लाइटर था। करीब 20 मिनट तक लोग परेशान रहे।
दरअसल एक सवारी ने सीढ़ियों पर लावारिस वस्तु पड़ी देखी। थोड़ी ही देर में बम की अफवाह फैल गई। कई यात्री स्टेशन से वापस लौट आए तो कई ने स्वचलित सीढ़ियां छोड़कर दूसरा रास्ता पकड़ा। मेट्रो स्टेशन प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने यात्रियों को आसपास से हटाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच के दौरान बम तो नहीं मिला, लेकिन सीढ़ियों पर पड़ी वस्तु लाइटर निकली। इसके बाद पुलिस व मेट्रो प्रबंधन ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस दौरान मेट्रो का संचालन सुचारू रूप से जारी रहा।