{"_id":"57d5424a4f1c1b3d3b31c2c6","slug":"underpasses-and-flyovers-will-be-the-drivers-of-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अंडरपास और फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों को मिलेगी राहत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अंडरपास और फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों को मिलेगी राहत'
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
cm khattar helicopter survey of gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-8 गुड़गांव में तीन मुख्य चौराहों पर जाम खत्म करने के लिए तैयार की गई परियोजना की केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग तथा जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को आधारशिला रखी।
विज्ञापन
सेक्टर 38 में ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुड़गांव को बड़ी परियोजना देने के लिए गडकरी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अंडरपास व फ्लाईओवर बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। उन्होंने दिल्ली और गुड़गांव के बीच कनेक्टीविटी बढ़ाने की परियोजनाओं का उल्लेख किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड़गांव में सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाएगा और हुडा व नगर निगम के क्षेत्रों में भी सड़कों की मरम्मत व निर्माण में लोक निर्माण विभाग अपना सहयोग देगा।
उन्होंने कहा कि एसपीआर तथा ग्रेटर एसपीआर सड़क की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है और यह सड़क फरीदाबाद और दिल्ली के ट्रैफिक को मानेसर से जोडे़गी।
उन्होंने सरहोल बॉर्डर के पुराने टोल प्लाजा के स्थान पर यू-टर्न बनवाने की मांग की और कहा कि वर्तमान में वाहन चालकों को एबियंस माल की तरफ आने के लिए दिल्ली के रजोकरी अंडरपास से होकर आना पड़ता है।
गुड़गांव के सांसद एवं केंद्रीय योजना, शहरी विकास, आवास और गरीबी उन्मूलन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने गुजरात की तर्ज पर खेड़की दौला टोल प्लाजा पर गुड़गांव वालों के लिए टोल में छूट देने की मांग रखी। हालांकि इस पर गडकरी ने कोई जवाब नहीं दिया।
वहीं, लोक निर्माण, वन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे छोटे तीन राष्ट्रीय राजमार्ग गडकरी द्वारा गुड़गांव में मंजूर किए गए हैं।
इनमें द्वारका एक्सप्रेस-वे, एंबियंस माल के साथ से एमजी रोड तथा मानेसर से एमजी रोड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अलवर रोड पर वाटिका चौक से बादशाहपुर तक एलिवेटिड सड़क की डीपीआर बनाई गई है, लेकिन भविष्य के ट्रैफिक को ध्यान में रखते हुए इसे सुभाष चौक से शुरू करना बेहतर रहेगा, इसलिए इसकी डीपीआर पुन: तैयार की जाए।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सीजीएम बीएस सिंगला ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद दिया।