फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Under the Happiness Curriculum Delhi Government will celebrate Happy Birthday of every child

Happiness Curriculum: सरकार हर बच्चे का मनाएगी हैप्पी बर्थडे, जन्मदिवस पर साल भर का एक संकल्प लेगा बच्चा

Wed, 05 Oct 2022 01:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 05 Oct 2022 01:35 AM IST
सार

शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि  स्कूलों को जन्मदिन समारोह के लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होगा। उन्होंने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि ये जन्मदिन समारोह प्रत्येक छात्र के लिए उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित हों।

विज्ञापन
Under the Happiness Curriculum Delhi Government will celebrate Happy Birthday of every child
हैप्पीनेस क्लास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार अब सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ने वाले हर बच्चे का हैप्पी बर्थडे मनाएगी। स्कूली बच्चों में कृतज्ञता, प्रेरणा, और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए जन्मदिन मनाने का नया कदम उठाने जा रहा है। यह आयोजन स्कूलों में हैप्पीनेस करिकुलम के तहत चलने वाली गतिविधि के हिस्से के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व मान्यता प्राप्त निजी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया है।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि  स्कूलों को जन्मदिन समारोह के लिए एक प्रक्रिया का पालन करना होगा। उन्होंने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि ये जन्मदिन समारोह प्रत्येक छात्र के लिए उनके संबंधित स्कूलों में आयोजित हों। जिला शिक्षा अधिकारी स्कूलों में अपने दौरे के दौरान इस पर ध्यान दें। निदेशालय ने सभी सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को भी इन निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


हैप्पीनेस करिकुलम की गतिविधि के हिस्से के रुप में आयोजित किया जाएगा
स्कूलों में बच्चों के जन्मदिन का आयोजन हैप्पीनेस करिकुलम की गतिविधि के हिस्से के रुप में आयोजित किया जाएगा। रविवार और किन्हीं छुट्टियों के दिन पडने वाले जन्मदिन को अगले कार्य दिवस पर मनाया जाएगा। शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाशों के दौरान पड़ने वाले जन्मदिन स्कूलों के खुलने के पहले दिन सामूहिक रूप से मनाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहपाठी बच्चे की विशेषताएं बताएंगे
जिन छात्रों का जन्मदिन है उनके स्कूल प्रमुख के ऑनलाइन लॉग इन पर प्रतिदिन दिखाई देंगे।।हैप्पीनेस क्लास के अंत में टीचर सहपाठियों को बुलाएगा जो छात्र के बारे में अपने सकारात्मक अनुभव साझा करेंगे। जिस छात्र का जन्मदिन है वह अपने पांच दोस्तों का चुनाव करेगा जो कि उसकी सकारात्मक विशेषता के विषय में बताएंगे। सहपाठी बोलेंगे कि मैं आभारी हूं कि मैं छात्र का क्यों मित्र हूं और मैंने अपने दोस्त से यह सीखा है। 


अपने जन्मदिन पर छात्र साल भर का लेगा संकल्प
अपने जन्मदिन पर छात्र साल भर के लिए एक संकल्प लेगा। इस संकल्प को वह अपने कक्षा के बच्चों के साथ साझा करेगा।  इसे वह अपनी स्कूल डायरी में नोट कर लेगा। हैप्पीनेस शिक्षक बच्चे के लिए बोली गई सहपाठी की बातों व संकल्प का एक रिकॉर्ड बनाए रखेगा। रिकॉर्ड बनाने के लिए एक प्रारुप भी स्कूलों को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed