फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Under the guise of business meetings, pornographic videos and then blackmail ...

बिजनेस के बहाने मीटिंग,अश्लील वीडियो और फिर ब्लैकमेलिंग...

Mon, 29 Jun 2015 11:41 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Under the guise of business meetings, pornographic videos and then blackmail ...

शकरपुर इलाके में बिजनेस मीटिंग के बहाने कारोबारी को एक लड़की ने फोन कर अपने ऑफिस बुला लिया। वहां एक कमरे में युवती के साथ बंदकर चार लोगों ने जबरन व्यवसायी का अश्लील वीडियो बना लिया। दो आरोपी खुद को एक न्यूज चैनल का पत्रकार व बाकी दो पुलिसकर्मी बताने लगे।

विज्ञापन


आरोपियों ने वीडियो पीड़ित की पत्नी को दिखाने और सोशल नेटवर्किंग साइट पर डालने की धमकी देकर कारोबारी से ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये की डिमांड की। डरकर कारोबारी ने 1.80 लाख रुपये आरोपियों को दे भी दिए।

विज्ञापन


बाकी रुपयों के लिए जब आरोपियों ने दबाव बनाया तो पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल नेटवर्किंग साइट पर वीडियो डालने की धमकी दी

Under the guise of business meetings, pornographic videos and then blackmail ...

पुलिस के मुताबिक पीड़ित सलमान खान (32)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ शकरपुर इलाके में रहता है। इसका लक्ष्मी नगर इलाके में प्रिंटिंग का बड़ा कारोबार है। 26 जून को सलमान के पाए एक सोनू नामक युवती का फोन आया। सोनू ने बताया कि उसे सलमान का नंबर इंटरनेट के माध्यम से मिला है।


सोनू उसके साथ व्यवसाय करने की इच्छा जताई। सलमान इसके लिए तैयार हो गया। सोनू ने बिजनेस मिटिंग के लिए सलमान को किशनकुंज के एक फ्लैट पर बुला लिया।

सोनू नजदीक ही अपने दफ्तर ले चलने की बात करने लगी। सलमान सोनू के साथ एक फ्लैट पर पहुंचा। फ्लैट के एक कमरे में एक युवती पहले बैठी थी। इस बीच चार लोग जिसमें दो खुद को पुलिसकर्मी बता रहे थे, दो खुद को मीडियाकर्मी पहुंचे। आरोपियों ने सलमान को उल्टा सीधा कहना शुरू कर दिया।

जबरन मांगे पांच लाख रुपये

Under the guise of business meetings, pornographic videos and then blackmail ...

बाद में फ्लैट का दरवाजा बंद कर आरोपियों ने फ्लैट में बैठी लड़की के कपड़े उतरवा दिए। इसके बाद चोरों ने जबरन सलमान के कपड़े उतरवा दिए। बाद में सलमान और युवती का अश्लील वीडिया बना लिया।


आरोपी उसे ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपये मांगने लगे। सलमान ने आरोपियों की खूब मिन्नते की। लेकिन किसी ने उसे नहीं छोड़ा। परेशान होकर सलमान ने अपने दफ्तर फोन किया। वहां से आरोपियों ने 1.80 लाख रुपये लिये, बाकी के रुपये अगले दिन लेने की बात कर आरोपी चले गए।

अगले दिन फोन कर आरोपियों ने सलमान से बाकी 3.20 लाख रुपये की मांग की। परेशान होकर सलमान न मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस सोनू व उसके साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed