फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Under construction house collapsed in Dwarka Sector 23

दिल्ली में हादसा: द्वारका में भरभराकर गिरा निर्माणाधीन मकान, एक की मौत, दो घायल

Sat, 21 May 2022 07:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 21 May 2022 07:27 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि मकान की नींव खोदते समय बगल के मकान की दीवार गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Under construction house collapsed in Dwarka Sector 23
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

द्वारका के पोचनपुर इलाके में एक मकान के बेसमेंट के निर्माण कार्य के दौरान पड़ोस में स्थित डीडीए फ्लैट की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबकर वहां काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दस साल का एक लड़के सहित दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे बचाव दल ने घायलों को मलबे से निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मकान मालिक और ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


दमकल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर  2.18 बजे दमकल विभाग और पुलिस को पोचनपुर में एक मकान की दीवार के ढ़हने और उसमें कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां और पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने मामूली रूप से घायल हरवाई और दस साल के प्रमोद को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मलबे का हटाने का काम शुरू किया। कुछ देर बाद मलबे से 35 वर्षीय जगदीश को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि द्वारका सेक्टर 17 निवासी वीरेंद्र सिंह पोचनपुर गांव में मकान का निर्माण कार्य करवा रहा था। मिसरी लाल पंडित ने मकान बनाने की ठेकेदारी ली थी। मजदूरों ने मकान के नींव की खुदाई करने के बाद बेसमेंट का दीवार का निर्माण कर लिया था और बेसमेंट के फर्श पर चुनाई का काम चल रहा था। मकान के पड़ोस में डीडीए का एक जर्जर प्लैट था।

जगदीश के पिता रघुवीर ने बताया कि वह मूलत: टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। उसका बेटा अन्य मजदूरों के साथ पिछले एक माह से यहां काम कर रहा था और ठेकेदार के मकान में रहता था। शुक्रवार दोपहर मजदूर खाना खाने के बाद तीनों मजदूर बेसमेंट में आराम कर रहे थे। इसी दौरान जर्जर फ्लैट की पहली मंजिल की दीवार बेसमेंट में आ गिरी। दीवार के गिरते ही अन्य दो मजदूर वहां से भागे जबकि जगदीश मलबे के नीचे दब गया। रघुवीर ने बताया कि उसे तीन बजे किसी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। वह तुरंत भागकर यहां पहुंचा। तब तक जगदीश को अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed