{"_id":"1d6501e107ee82ce9aa26850f2cb22d8","slug":"under-construction-building-collapses-old-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन बिल्डिंग ढही, बुजुर्ग की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 Jun 2014 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह निर्माणाधीन मकान में दीवार गिरने से एक बुजुर्ग मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से हुआ। घायल मजदूरों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सुबह आठ बजे सूचना मिली कि मजलिस पार्क ए ब्लॉक में बेसमेंट में खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दीवार गिर गई है और तीन मजदूर मलबे में फंस गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस व दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साधुराम (60) को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल (21) और हरेंद्र (21) का उपचार चल रहा है। मूल रूप से मोतीहारी (बिहार) के रहने वाले ये तीनों मजदूर भलस्वा डेयरी इलाके में रहते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने साधु राम के परिवार वालों को घटना के बारे में सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान पता चला कि सिकंदर मखीजा के मकान को ठेकेदार प्रदीप बनवा रहा था। पिछले डेढ़ माह से इस निर्माणाधीन मकान में पांच मजदूर काम कर रहे थे। काम के दौरान पुरानी दीवार को हटाया नहीं गया था। ठेकेदार ने मजदूरों की सुरक्षा के लिए भी कोई उपाय नहीं किए थे।
आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची
घटनास्थल की चौकीदारी करने वाले नरेश की पत्नी मनन देवी ने बताया कि हादसा होने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर को मलबे से निकाला गया। एंबुलेंस करीब आधे घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिसकी वजह से गंभीर रूप से घायल साधुराम को नहीं बचाया जा सका।
टैंक में गिरने से मासूम की मौत
गुड़गांव के गांधी नगर कॉलोनी के एक मकान में बने टैंक में गिरने से डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता संजीत बुधवार की शाम को टैंक के ढक्कन को खोलकर उसमें से एक बाल्टी पानी भरा और ढक्कन बंद करना भूल गया। टैंक के पास ही संजीत की डेढ़ वर्ष की बेटी कनिष्का खेल रही थी।
खेलते-खेलते वह पानी के टैंक में जा गिरी। टैंक में बच्ची के गिरे होने का उस समय पता चला जब काफी देर बाद संजीत दोबारा से पानी लेने के लिए आया। बच्ची को टैंक में डूबा देख उसके होश उड़ गए। उसने बच्ची को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।