बेकाबू कार से डॉक्टर के बेटे ने 3 को रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार की टक्कर से सड़क किनारे चल रहे दंपति और उनकी 11वर्षीय बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। कार डॉक्टर का नाबालिग बेटा (16) चला रहा था। वह 12वीं क्लास का छात्र है।
हादसा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे कविनगर में कबीर पार्क के पास हुआ। घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्विफ्ट कार लेकर भाग रहे आरोपी छात्र ने कई और कारों में भी टक्कर मारी। हालांकि फॉर्च्यूनर सवारों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि घायलों में लखन (35), उसकी पत्नी सुमन (33) और बेटी रोहिणी (11) हैं। तीनों नासिरपुर में किराए पर रहते हैं। ये मूल रूप से मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। लखन किसी सरकारी अधिकारी की कार चलाता है।
घायल दंपति और बेटी अस्पताल में भर्ती
सड़क पर गिरकर तीनों लहूलुहान हो गए। स्विफ्ट कार लेकर भाग रहे चालक ने कई और कारों में भी टक्कर लगी। वहां से गुजर रहे फॉर्च्यूनर सवारों ने पीछा कर एएलटी के पास पकड़ा और धुनाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
घायलों को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लखन की हालत गंभीर बनी हुई है।
कविनगर में कबीर पार्क के पास हुआ हादसा
ओवरटेक करने केदौरान हादसा: आरोपी
आरोपी नाबालिग कार चालक ने बताया कि वह नेहरूनगर में रहता है। उसके पिता क्लीनिक चलाते हैं। कार में उसके साथ तीन दोस्त भी थे। वे कविनगर से नेहरूनगर जा रहे थे।
वह सामने चल रही कार को ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। वह 12वीं क्लास में पढ़ रहा है। नाबालिग होने के कारण उसके पास डीएल नहीं है।
मां की हुई कार सवारों से कहासुनी
सर्वोदय अस्पताल पहुंची आरोपी छात्र की मां की उन कार सवारों से जमकर कहासुनी हुई, जो छात्र का पीछा कर उसे पकड़कर लाए थे। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत किया।