फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Unauthorized colonies are a cash cow for politicians: Sisodia

राजनेताओं के लिए दुधारू गाय हैं अनधिकृत कॉलोनियां : सिसोदिया

Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 17 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Unauthorized colonies are a cash cow for politicians: Sisodia
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अनधिकृत कॉलोनियां राजनेताओं के लिए दुधारू गाय होती हैं। नेता कभी अनधिकृत कॉलोनी को पक्का करने, तो कभी विकास के नाम पर राजनीतिक फायदा लेते रहे हैं, लेकिन आप सरकार के शब्दकोष में यह शब्द नहीं है।

विज्ञापन


हमारे लिए यह अनियमित कॉलोनी है, जहां बुनियादी नागरिक सुविधाएं नहीं हैं। सिसोदिया रविवार को दक्षिणी दिल्ली के खिड़की गांव में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सीवर और पेयजल लाइन के काम की शुरुआत की।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि गांव की दिल्ली है। अनियमित कॉलोनी को नियमित करने की लड़ाई चल ही है। कॉलोनी जैसी है, उसे वैसे ही नियमित करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'लोगों के हित के लिए कानून तोड़ने को तैयार हैं'

Unauthorized colonies are a cash cow for politicians: Sisodia
मनीष सिसोदिया

उन्होंने कहा कि वह लोगों के हित के लिए कानून तोड़ने को तैयार हैं। कानून के उलट, पानी देना पड़ा तो वह भी देंगे। ऐसे कानून का क्या करना है, जो टैंकर माफिया को शह देता हो।

दिल्ली सरकार किसी सीबीआई, एसीबी से नहीं डरती। इस मौके पर बताया गया कि करीब 13 करोड़ के प्रोजेक्ट से नागरिक सुविधाओं का विकास होगा। 

इसका सीधा फायदा पंचशील विहार, मोहल्ला जहांपनाह, खिड़की गांव और खिड़की एक्सटेंशन इलाके में रहने वाले लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed