{"_id":"5e6ecb528ebc3ea83532edde","slug":"unable-to-deposit-installment-a-man-extirpate-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः किस्त जमा न कर पाया तो उखाड़ ले गया एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः किस्त जमा न कर पाया तो उखाड़ ले गया एटीएम
Mon, 16 Mar 2020 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Mar 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नूंह जिले के रायपुरी निवासी एक ट्रांसपोर्टर दिल्ली के बदरपुर इलाके से पूरा एटीएम इसलिए उखाड़कर ले गया, क्योंकि उसे फाइनेंस कंपनी को ट्रकों की किस्त अदा करनी थी। उसकी यह करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी एसयूवी कार के नंबर के आधार पर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एटीएम के पुर्जों के साथ वारदात में इस्तेमाल एसयूवी भी बरामद हो गई है। आरोपी के गांव रायपुरी जाकर गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस टीम बड़ी चतुराई से उसे निकालकर बदरपुर थाने ले आई।
विज्ञापन
डीसीपी दक्षिण-पूर्वी जिला आरपी मीणा ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति एटीएम को एसयूवी कार में लादता दिखा। कार नंबर एचआर 51 बीजेड 6992 हरियाणा के नूंह जिले के रायपुरी निवासी ताहिर हुसैन के नाम से निकली।
विज्ञापन
इस आधार पर टीम नूं्ह रवाना हो गई, जहां से उसे चोरी के सामान के साथ दबोच लिया गया। पूछताछ में ताहिर ने बताया कि उसने फरीदाबाद में महिंद्रा फाइनेंस लिमिटेड से अपनी गाड़ियों के लिए लोन लिया था। इसकी किस्त वह जमा नहीं कर पा रहा था। उसके ऊपर किस्त का प्रत्येक माह कुल 3 लाख का भार था। इस करतूत को ताहिर ने मेवात के बड़े बदमाश शाहिद की मदद से अंजाम दिया। शाहिद उसका कजिन है।
एटीएम चोरी करने में उसके गिरोह की मदद की एवज में ताहिर ने मशीन से निकली रकम में हिस्सा दिया। शाहिद के खिलाफ लूट, हत्या सहित कई आपराधिक मुकदमे दिल्ली के कई थानों में दर्ज हैं।