फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   umar khalid phone detail showed he got call from jammu kashmir and gulf countries

उमर खालिद को जम्मू और खाड़ी देशों से आ रहे फोन

Fri, 19 Feb 2016 05:33 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
umar khalid phone detail showed he got call from jammu kashmir and gulf countries

नौ फरवरी को जवाहर लाल नेहरु यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद की जांच में पुलिस को कुछ चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उमर की फोन डिटेल निकाली है जिसमें तीन से नौ फरवरी के बीच उसके फोन पर 800 फोन कॉल आई हैं या की गई हैं।

बता दें कि नेएनयू में कश्मीर की आजादी के पक्ष में भी नारे लगाए गए थे। उमर की कॉल डिटेल में सामने आया है कि तीन से नौ फरवरी के बीच उसने 38 बार खुद जम्मू कश्मीर फोन किया जबकि 65 बार जम्मू से उसे फोन किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि नौ फरवरी की घटना के बाद दिल्ली पुलिस उमर को तलाश रही है। इस दौरान दिल्ली स्थित उसके घर पर भी पुलिस ने दबिश दी लेकिन घरवालों ने उसके बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खाड़ी देशों से भी आए फोन

umar khalid phone detail showed he got call from jammu kashmir and gulf countries

बता दें कि नौ फरवरी को जेएनयू में हुई घटना में पुलिस ने उमर खालिद सहित आठ लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है। इसी मामले में जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

उमर की गिरफ्तारी के बाद से ही लगातार ये संदहे व्यक्त किया जा रहा है कि उसके कश्मीर के अलगाववादी नेताओं से ताल्लुक रहे हैं और उमर इससे पहले भी जेएनयू में इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।

उमर डीएसयू नामक संगठन से जुड़ा हुआ है और जेएनयू में नौ फरवरी को हुए कार्यक्रम का मुख्य आयोजनकर्ता यही संगठन है। उमर के फोन कॉल में कुछ ऐसी कॉल्स भी हैं जो खाड़ी देशों से भी आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed